1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: पुराने दिनों को याद करते हुए फरहान अख्तर ने बहन जोया के साथ बचपन की तस्वीर किया शेयर

Pics: पुराने दिनों को याद करते हुए फरहान अख्तर ने बहन जोया के साथ बचपन की तस्वीर किया शेयर

 Published : Jun 24, 2019 07:21 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 07:28 am IST

बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में फरहान ने बचपन के दिनों को याद करते हुए बहन जोया और कजिन के साथ फोटो शेयर की है।

फरहान अख्तर- India TV Hindi
फरहान अख्तर

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में फरहान ने बचपन के दिनों को याद करते हुए बहन जोया और कजिन के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए फरहान ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है- वाइड लेंस वाली कैमरा के अविष्कार से पहले की फोटो है..

फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपनी आवाज और ऐक्टिंग का जादू चलाने वाले फरहान अख्‍तर उन ऐक्‍टर्स में से एक हैं, जो अपनी लव लाइफ पर भी बेबाकी से बात करते हैं। बता दें कि हाल ही में फरहान ने शिबानी की एक और तस्‍वीर शेयर की है। उन्‍होंने यह तस्‍वीर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। यह शिबानी का ब्‍लैक एंड वाइट पोर्ट्रेट है। फरहान ने इसे हार्ट वाले इमोजी के साथ शेयर किया है। 

बहरहाल फरहान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्‍म 'तूफान' के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। वह इस फिल्‍म में बॉक्‍सर की भूमिका निभा रहे हैं। फरहान इस किरदार के साथ पूरी तरह न्‍याय करने में लगे हुए हैं। 

इसके अलावा वह 'द स्‍काई इज पिंक' में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ ऐक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें:

सलमान खान इन दिनों अपने फिटनेस का इस तरह रख रहें है ख्याल, शेयर की तस्वीर

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने लंदन में करिश्मा कपूर के साथ की पार्टी, तस्वीरें वायरल

Nach Baliye 9: गीता फोगाट अपने पति पवन सिंह के साथ आएंगी नज़र!

, तस्वीरें वायरल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन