1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मिल्खा सिंह से की मुलाकात, देखें Photo

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मिल्खा सिंह से की मुलाकात, देखें Photo

 Published : Apr 22, 2019 08:43 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 08:43 pm IST

फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने हाल ही में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से मुलाकात की। शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की।

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar meet Milkha Singh- India TV Hindi
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar meet Milkha Singh Image Source : INSTAGRAM

फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने हाल ही में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से मुलाकात की। शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की। आपको बता दें कि फरहान ने 2013 में मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' में काम किया था। शिबानी ने तस्वीर के साथ लिखा- ''रील और रियल मिल्खा सिंह के साथ। इस लेजेंड से मिलना शानदार रहा। मिल्खा जी स्वीटहार्ट हैं और उनके पास स्वैग भी है। फरहान आप भी बहुत कूल हैं।''

फरहान और शिबानी चंडीगढ़ में थे। मिल्खा सिंह ने उन्हें अपने घर बुलाया और अपने परिवार से मिलाया। फरहान ने भी इस मीटिंग की तस्वीर शेयर की और लिखा- ''मिल्खा जी को कॉल कर के कहा कि हम चंडीगढ़ आ रहे हैं और आपसे मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा तुम्हारा घर है, जब चाहे आओ।''

फरहान और शिबानी करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर हॉलीडे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में फरहान ने Tape Cast Season 2 में शिबानी संग अपनी शादी के सवाल पर जवाब दिया था। शो में वह भूमि पेडनेकर के साथ आए थे। भूमि ने ‘Do Not Play’ कैसेट चलाया, जिसमें शिबानी ने फरहान से पूछा कि वह शादी कब कर रहे हैं। इस पर फरहान ने कहा था- ''मुझे नहीं पता, हो सकता है अप्रैल या मई में।''

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो फरहान, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'तूफान' और सोनाली बोस की 'द स्काइ इज पिंक' में नज़र आएंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और ज़ायरा वसीम भी हैं।

शिबानी ने 'द स्टेज, स्टाइल एंड द सिटी' और 'टॉप मॉडल इंडिया' जैसे शो होस्ट किए हैं। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' में भी नज़र आ चुकी हैं। वह IPL होस्ट करने के बाद चर्चा में आई थीं।

Also Read:

दिल्ली में पूरा हुआ दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' का शेड्यूल

कंगना रनौत ने आमिर खान और किरण राव के एनजीओ Paani Foundation को की 1 लाख रुपये की मदद

जानिए क्या है सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' की कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन