1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लखनऊ सेंट्रल' के गाने में जुनूनी अंदाज में दिखे फरहान अख्तर

'लखनऊ सेंट्रल' के गाने में जुनूनी अंदाज में दिखे फरहान अख्तर

 Published : Aug 10, 2017 03:11 pm IST,  Updated : Aug 10, 2017 03:11 pm IST

फरहान अख्तर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' को लेकर इन दिनों चर्चा बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब इसका दूसरा गाना 'मीर-ए-कारवां' भी जारी हो गया है और इस गीत के माध्यम से फरहान अख्तर का...

farhan- India TV Hindi
farhan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' को लेकर इन दिनों चर्चा बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब इसका दूसरा गाना 'मीर-ए-कारवां' भी जारी हो गया है और इस गीत के माध्यम से फरहान अख्तर का संगीत के प्रति लगाव भी जाहिर हो रहा है। फरहान ने 'लखनऊ सेंट्रल' के गीत 'मीर-ए-कारवां' जारी होने की सूचना ट्विटर के जरिए से शेयर की। गाने के दृश्य में गिटार बजाते हुए फरहान (किशन) का संगीत के प्रति जुनून बखूबी बयान हो रहा है। 'मीर-ए-कारवां' को फरहान अख्तर के साथ गिप्पी ग्रेवाल, दीपक डोब्रियाल, राजेश शर्मा, डायना पेंटी और इनामुल्लाख पर फिल्माया गया है।

फिल्म के इस दूसरे गाने में भोजपुरी गायक बनने की आकांक्षा रखने वाले फरहान अख्तर उर्फ किशन मोहन गिरहोत्रा जेल में बैठकर गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें किशन और उनके दोस्तों का भावनात्मक पक्ष भी देखने मिलेगा, जहां सभी पुरानी यादों में खोए हुए हैं। 'लखनऊ सेंट्रल' एक साधारण महत्वाकांक्षी व्यक्ति की कहानी, जिसकी एक त्रासदी में पड़ जाने से पूरी जिंदगी बदल जाती है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है और ट्रेलर में प्रतिभाशाली कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

'लखनऊ सेंट्रल' में फरहान अख्तर, डायना पेंटी, दीपक डोब्रियल, रोनित रॉय, गिप्पी ग्रेवाल, राजेश शर्मा, इनामुल्लाख, उदय टिकेकर, सुख कुंवर जैसे कुछ बेहतरीन कलाकार अपने अभिनय से आपका मनोरंजन करते नजर आएंगे। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और एम्मे एंटरटेनमेंट और मोशन पिक्च र्स द्वारा निर्मित, और रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन