1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर ने बताया, उन्होंने किस तरह सीखा एक बॉक्सर का अनुशासन

फरहान अख्तर ने बताया, उन्होंने किस तरह सीखा एक बॉक्सर का अनुशासन

 Written By: IANS
 Published : Apr 01, 2021 11:33 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 11:33 pm IST

फरहान अख्तर फिल्म में पहले स्थानीय गुंडे के रूप में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाज बनने का सफर तय करता है।

farhan akhtar- India TV Hindi
फरहान अख्तर ने बताया, उन्होंने किस तरह सीखा एक बॉक्सर का अनुशासन Image Source : FARHAN AKHTAR

मुम्बई: तूफान एक आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अमेजॅन प्राइम वीडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फरहान अख्तर फिल्म में पहले स्थानीय गुंडे के रूप में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाज बनने का सफर तय करता है। एक बॉक्सर के लुक में ढलने और उसे चित्रित करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग के पीछे अपने वास्तविक संघर्ष को उजागर करते हुए, फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, मुझे ड्रिल्स पसंद नहीं थे और ना ही 5 बजे सुबह उठना। इस फिल्म ने हालांकि मुझे एक अनुशासित इंसान बनने में मदद की। एक मुक्केबाज और एक इंसान के तौर पर मैं पहले से बेहतर हुआ हूं।"

रिलीज से एक महीने से अधिक की दूरी पर खड़े, फरहान ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह एक पॉवर पंच देने के लिए तैयार नजर आ रहे है।

इस पॉवर-पैक और प्रेरणादायक फिल्म के लिए दर्शकों के बीच प्रत्याशा अपने चरम पर है और उनके सभी प्रशंसक उन्हें भाग मिल्खा भाग के बाद फिर से एक स्पोर्ट्स फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं।

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'तूफान' का प्रीमियर 21 मई 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन