1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने पिता को दी अपनी पहली कमाई की ट्रीट, डायरेक्टर ने यूं किया रिएक्ट

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने पिता को दी अपनी पहली कमाई की ट्रीट, डायरेक्टर ने यूं किया रिएक्ट

 Published : Jun 29, 2021 10:57 am IST,  Updated : Jun 29, 2021 10:57 am IST

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और उनकी बेटी आलिया कश्यप आए एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जानिए इसके पीछे का कारण।

anurag kashyap - India TV Hindi
अनुराग कश्यप-आलिया कश्यप Image Source : INSTAGRAM/ANURAGKASHYAP10

मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप और उनकी बेटी आलिया कश्यप आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। कई बार इन दोनों को साथ में देखा जाता है। एक एक बार फिर से बाप-बेटी की यह जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है। अब आलिया ने अपने पिता को अपनी पहली कमाई से ट्रीट दी है। इस बात की जानकारी अनुराग कश्यप ने खुद दी है। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर बेटी आलिया का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बेटी उन्हें ट्रीट देती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Indian Idol: नेहा कक्कड़ के नक्शे कदम पर चली बहन सोनू कक्कड़, मगर यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

वीडियो में डायरेक्टर अपनी के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, आलिया अपने कार्ड से खाने के बिल का भुगतान करती दिखाई दे रही हैं। बिल भुगतान करते हुए अनुराग कश्यप बेटी का वीडियो बना रहे होते हैं। जिसके बाद आलिया उनकी तरफ देखती हैं और हंसते हुए कहती हैं कि आप मुझे शर्मिंदा महसूस करा रहे हैं। 

वीडियो शेयर करते हुए अनुराग ने आलिया कश्यप के लिए एक पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा- 'तो मेरी बेटी आलिया कश्यप मुझे एक लंबी सुबह के बाद लंच के लिए लेकर गईं। इसकी के साथ उसने अपने खुद के यूट्यूब की कमाई से बिल का भुगतान भी किया है। यह पहली बार था, तो मेरे लिए इसका रिकॉर्ड रखना मूल्यवान था।' 

सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप का अपने बेटी के लिए लिखा पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

नीतू कपूर ने शेयर की 'अपनी दुनिया' की तस्वीर, रिद्धिमा, रणबीर के अलावा आलिया भी आईं नजर

बता दें कि 'फादर्स डे' के मौके पर आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में आलिया ने अपने पिता अनुराग से ब्वॉयफ्रेंड  के साथ शादी से पहले संबंध, शराब और बिना शादी के प्रेग्नेंसी जैसे मुद्दे पर सवाल पूछे थे, जिसका अनुराग कश्यप ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया था। अनुराग कश्यप अपनी इसी खुलेपन की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

14 Phere Teaser: विक्रांत मेसी और कृति खरबंदा की फिल्म 14 फेरे OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

विराट कोहली संग ब्रेकफास्ट करती नजर आईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- जब झटपट नाश्ता...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन