1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol: नेहा कक्कड़ के नक्शे कदम पर चली बहन सोनू कक्कड़, मगर यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

Indian Idol: नेहा कक्कड़ के नक्शे कदम पर चली बहन सोनू कक्कड़, मगर यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

 Published : Jun 28, 2021 06:09 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 10:30 am IST

शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो के मेकर्स कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। नेहा कक्कड़ इन दिनों शो में नजर नहीं आ रही हैं और उनकी जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने ले ली है।

Sonu Kakkar- India TV Hindi
नेहा के कक्कड़ के नक्शे कदम पर चली बहन सोनू कक्कड़ Image Source : INSTAGRAM/SONU KAKKAR

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में लगातार चीजें इंटरेस्टिंग होती नजर आ रही हैं। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो के मेकर्स कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। नेहा कक्कड़ इन दिनों शो में नजर नहीं आ रही हैं और उनकी जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने ले ली है। अगर आपको याद हो तो नेहा उस समय काफी विवादों में रही थीं जब उन्होंने महान गीतकार संतोष आनंद को 5 लाख रुपये दिए थे। उस दौरान लोगों ने नेहा और शो के मेकर्स पर संतोष आनंद के लाचार और गरीब होने की मजबूरी का फायदा उठाने का आरोप लगाया, इस तरह के कंटेंट को दिखाने की वजह से शो के मेकर्स पर टीआरपी गेन करने का आरोप लगाया गया। 

अब हाल ही में नेहा की बहन सोनू कक्कड़ ने भी अपनी बहर नेहा के नक्शे कदम को फॉलो किया। दरअसल बीते वीकेंड शो में 'सीनियर सिटीजन स्पेशल' एपिसोड का प्रसारण किया गया था। इसी बीच शो के सबसे टैलेंटेड कंटेस्टेंट पवनदीप राजन को सपोर्ट करने के लिए एक बेहद खास महिला आई। महिला का नाम लता भगवानकरे था, जिन्होंने अपने पति के इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए मैराथन दौड़ जीती थी। शो के दौरान उनकी इमोशनल और प्रेरक कहानी सुनकर हर कोई हैरान रह गया। 

इसी बीच सोनू कक्कड़ ने उस महिला को अपने पास बुलाया और फिर अपनी टीम के एक शख्स को आवाज दी। सोनू की टीम के आदमी ने फिर गायक की चेकबुक पकड़ा दी और सोनू ने तुरंत लता के नाम का चेक काट दिया। इस दौरान सोनू ने एक फोटो भी खिंचवाई। वहीं मेकर्स ने इस बार चेक में भरी गई राशि को ध्यान से नहीं दिखाया। जिसे लेकर अब यूजर्स ने सोनू कक्कड़ को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन