1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह के खिलाफ पंजाब में दर्ज हुई एफआईआर, पढ़िए पूरी डिटेल्स

फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह के खिलाफ पंजाब में दर्ज हुई एफआईआर, पढ़िए पूरी डिटेल्स

 Published : Dec 26, 2019 09:34 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 09:34 am IST

रवीना टंडन, फराह खान और कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ पंजाब में एफआईआर फाइल हुई है।

Raveena tandon farah khan and bharti singh- India TV Hindi
रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह के दर्ज हुई शिकायत।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, फिल्म डायरेक्टर फराह खान और कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ पंजाब के अमृतसर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। तीनों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए शिकायर दर्ज हुई है।

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिसमस के दिन टवी चैनल पर रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह का कॉमेडी शो प्रसारित हुआ था। जिसमें ईसाई धर्म को लेकर कुछ शब्द कहे गए जो लोगों को पसंद नहीं आए। इन शब्दों से ईसाई धर्म का अपमान हुआ है ऐसा शिकायत में लिखा गया है।

रवीना टंडन की बेटी को सलमान खान के साथ समय बिताना था पसंद, शेयर की थ्रोबैक फोटो

रवीना, फराह और भारती के खिलाफ आईपीसी की धारा 295A के तहत अनजाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

एसएसपी विक्रम जीत दुग्गल ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- पुलिस को प्रोग्राम की वीडियो के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है।​

नच बलिए 9: जज रवीना टंडन ने दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख के लिए किया स्पेशल डांस

रवीना टंडन, फराह खान दोनों ही सुर्खियों में रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह खान बिग बॉस सीजन 13 सलमान खान की जगह होस्ट करने जा रही थीं। मगर अब पूरा सीजन सलमान खान ही होस्ट करेंगे। वहीं कुछ दिन पहले रवीना टंडन अपने ट्वीट की वजह से ट्रोल हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन