1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑटोवाले से मारपीट के आरोप में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट के खिलाफ FIR दर्ज, ऑटोवाला अस्पताल में भर्ती

ऑटोवाले से मारपीट के आरोप में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट के खिलाफ FIR दर्ज, ऑटोवाला अस्पताल में भर्ती

 Published : Apr 12, 2018 09:22 am IST,  Updated : Apr 12, 2018 09:22 am IST

आकाशदीप पूजा बेदी के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। हाल ही में पूजा बेटी ने आकाश की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि जब आपका कोई एक्स आपको याद दिलाता है कि उसने आपके नाम का टैटू अपनी बायसेप पर लिखवाया था तो आपको सिर्फ उसपर हंसी आ सकती है।

आकाशदीप- India TV Hindi
आकाशदीप

नई दिल्ली: बिग बॉस 5 के कंटेस्टेंट रह चुके आकाशदीप सहगल के खिलाफ मुंबई के ऑटो चालकों ने एफआईआर दर्ज करा दी है। ऑटो चालकों ने आकाशदीप पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में आकाश के खिलाप 2 एफआईआर दर्ज है।

आकाशदीप पर आरोप है कि उन्होंने बीच सड़क पर कार को रॉन्ग साइड से लाने लगे, ऑटोवालों ने रोका तो अपनी कार में बैठे दोस्तों के साथ आकाशदीप ने ऑटोवाले की पिटाई कर दी। वहां कई ऑटोवाले एकत्र हो गए और सबने मिलकर आकाश और उनके भाई पर मारपीट का मामला दर्ज करा दिया है।

आपको बता दें, आकाशदीप और 2 ऑटोचालकों के बीच बीच रास्ते में किसी बात को लेकर झड़प हो गई जिसके बाद ऑटो वाला बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल ऑटोवाला ठीक है। झड़प के बाद ऑटोवालों ने आकाश के खिलाफ मारपीट को

आकाशदीप बिग बॉस के अलावा सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अंश के रोल में नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस 5' से ही मिली थी।

आकाशदीप पूजा बेदी के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। हाल ही में पूजा बेटी ने आकाश की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि जब आपका कोई एक्स आपको याद दिलाता है कि उसने आपके नाम का टैटू अपनी बायसेप पर लिखवाया था तो आपको सिर्फ उसपर हंसी आ सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन