1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चंकी पांडे की बेटी अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ ने लिया स्कूल में एडमिशन, देखिए तस्वीरें

चंकी पांडे की बेटी अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ ने लिया स्कूल में एडमिशन, देखिए तस्वीरें

 Published : Apr 11, 2018 02:02 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 02:02 pm IST

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' साल 2012 में आई आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की सीक्वल है। इस फिल्म से डेब्यू करने वाले तीनों सितारे आज बड़े मुकाम पर हैं।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2- India TV Hindi
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

नई दिल्ली: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बागी 2’ के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ और एक फिल्म के लिए तैयार हैं। टाइगर श्रॉफ जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आएंगे। टाइगर ने देहरादून में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अभी तक एक्ट्रेसेस के नाम पर सस्पेंस था लेकिन अब फिल्म में एक्ट्रेस की भी एंट्री हो गई है।

इस फिल्म के साथ एक्ट्रेस और मॉडल तारा सुतारिया बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। टाइगर ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है जिसमें दोनों ही एक्ट्रेसेस खूबसूरत और हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं।

पहले टाइगर श्रॉफ का पोस्टर सामने आया। करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा स्कूल में पहला एडमिशन हो चुका है। वहीं टाइगर ने अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पार्ट बनकर खुश हूं। दोबारा से स्कूल जाने के लिए तैयार हूं।

इसके बाद टाइगर ने तारा का पोस्टर शेयर किया और लिखा- हे तारा, SOTY फैमिली में आपका स्वागत है, मुझे पता है कि मेरी तरह तुम भी इस फिल्म के लिए एक्साइटेड होगी। क्लास में मिलता हूं तुमसे।

बता दें तारा सुतारिया एक्ट्रेस के साथ सिंगर, डांसर और वीजे भी हैं। उन्होंने क्लैसिक बैले, मॉडर्न डांस और लैटिन अमेरिकन डांस की ट्रेनिंग भी यूके से ली है। उन्होंने कई फिल्मों के लिए डबिंग भी की है। वीडियो जॉकी के तौर पर वह डिज्नी चैनल में काम कर चुकी हैं।

इसके बाद टाइगर ने चंकी पांडे की बेटी और फिल्म की दूसरी हीरोइन अनन्या पांडे का पोस्ट शेयर किया। अनन्या भी फिल्म में लीड रोल में हैं। अनन्या शाहरुख की बेटी सुहाना की फ्रेंड हैं, दोनों अक्सर साथ नजर आती हैं। टाइगर ने अनन्या का पोस्टर शेयर करते हुए उनका भी स्कूल में स्वागत किया है।

बता दें, यह फिल्म साल 2012 में आई आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की सीक्वल है। इस फिल्म से डेब्यू करने वाले तीनों सितारे आज बड़े मुकाम पर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन