1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के बंगले के सामने इमारत में लगी आग, एक लड़की की मौत

शाहरुख खान के बंगले के सामने इमारत में लगी आग, एक लड़की की मौत

 Published : Mar 19, 2020 03:32 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 03:32 pm IST

हादसे में एक लड़की की मौत हुई है जबकि एक।अन्य महिला घायल है।

शाहरुख खान के।बंगले...- India TV Hindi
शाहरुख खान के।बंगले के बाहर लगी आग

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंग्लो के सामने स्थित एक रिहायशी इमारत के उपरी मंजिल में लगी आग में 20 साल की एक लड़की की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

बांद्रा बस स्टैंड पर स्थित शाहरुख के घर 'मन्नत' के सामने बनी सी स्प्रिंग अपार्टमेंट के छठी मंजिल पर सुबह करीब 7.30 बजे आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग को बुझाते हुए मौके से ईवाना मॉरिस के शव को बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

38 वर्षीय महिला सिफरा जाफरी को भी नाजुक हालत में भाभा अस्पताल में ले जाया गया

आग की स्थिति पर फिलहाल काबू पा लिया गया है, लेकिन इसके लगने के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन