1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हाफ गर्लफ्रेंड' का पहला लुक हुआ जारी, बारिश का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं श्रद्धा-अर्जुन

'हाफ गर्लफ्रेंड' का पहला लुक हुआ जारी, बारिश का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं श्रद्धा-अर्जुन

 Published : Mar 28, 2017 12:23 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 12:23 pm IST

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का पहला लुक सामने आ गया है। पहले लुक में आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

half gf- India TV Hindi
half gf

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का पहला लुक सामने आ गया है। पहले लुक में आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अर्जुन कपूर भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। श्रद्धा और अर्जुन एक दूसरे के करीब खड़े हैं और अपनी आंखें बंद करके बारिश के मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। तपती गरमी के बीच बारिश से भीगा ये पोस्टर आपको शीतलता का एहसास जरूर देगा।

half gf
half gf

इससे पहले चेतन भगत ने भी श्रद्धा का एक लुक जारी किया था। जिसमें श्रद्धा बास्केटबॉल खेलती दिखाई दे रही हैं। स्पोर्टी लुक में भी श्रद्धा काफी खूबसूरत लग रही हैं, इस लुक में सबसे ज्यादा ध्यान जो खींच रही है वो है श्रद्धा की चोटी।

इस साल श्रद्धा कपूर की 'रॉक ऑन 2' और 'ओके जानू' फिल्म रिलीज हुई थी और दोनों ही फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। वहीं अर्जुन आखिरी बार की एंड का में नजर आए थे। जो बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। दोनों ही कलाकारों के करियर ग्रोथ के लिए इस फिल्म का हिट होना जरूरी है।

ये फिल्म मशहूर राइटर चेतन भगत की किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बनी है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मई को बड़े परदे पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाएगा।

​ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन