1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर की फिल्म का पहला लुक आया सामने, माइकल जैकसन को दी श्रद्धांजलि

टाइगर की फिल्म का पहला लुक आया सामने, माइकल जैकसन को दी श्रद्धांजलि

 Published : Oct 03, 2016 03:39 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 03:43 pm IST

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मुन्ना माइकल की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। यह एक डांस ड्रामा फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म की पहली झलक भी सामने आ गई है।

tiger- India TV Hindi
tiger

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मुन्ना माइकल की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। यह एक डांस ड्रामा फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म की पहली झलक भी सामने आ गई है। टाइगर ने खुद ट्विटर पर फिल्म की पहली झलक शेयर की जिसमें वह डांसिंग आइकन माइकल जैकसन को श्रद्धांजलि देते हुई नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

टाइगर ने यह झलक शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, “इस सफर के हरेक डांस स्टेप का लुफ्त उठा रहा हूं...भले ही वे कितने मुश्किल और पेचीदा हों... इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। डांस के बादशाह को यह हमारी श्रद्धांजलि है।“

निर्देशक सब्बीर खान की फिल्म में टाइगर, माइकल जैकसन के एक बहुत बड़े प्रशंसक का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फैन का बचपन मुंबई की सड़कों पर बीता है। इस फिल्म के साथ अभिनेत्री निधि अग्रवाल अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में की जा रही है। यह अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

टाइगर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। टाइगर ने काफी कम वक्त में दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन