1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना और आलिया के स्टाइल की फैन हैं किरण राव

कंगना और आलिया के स्टाइल की फैन हैं किरण राव

 Published : Sep 29, 2016 05:49 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 05:50 pm IST

कंगना रनौत और आलिया भट्ट को हिन्दी सिनेमाजगत में बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक कहा जाता है। अभिनय से लेकर खूबसूरती तक दर्शक इनके दीवाने हैं। यहां तक की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां भी इनकी फैन हैं।

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और आलिया भट्ट को हिन्दी सिनेमाजगत में बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक कहा जाता है। अभिनय से लेकर खूबसूरती तक दर्शक इनके दीवाने हैं। यहां तक की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां भी इनकी फैन हैं। फिल्मकार किरण राव का कहना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना रानौत का 'सेंस आफ स्टाइल' लाजवाब है। उन्होंने यह बात 'जीक्यू मेन ऑफ द इयर अवार्ड्स' के दौरान कहीं। किरण ने कहा, "मुझे लगता है कि कंगना कि शैली लाजवाब है और उसके अलावा आलिया भट्ट ने सहज शैली का चुनाव किया है, जिसे मैं बहुत पसंद करती हूं।" मशहूर अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण ने कहा कि पुरुषों में उन्हें करण जौहर की शैली पसंद है।

इसे भी पढ़े:- दीपिका और कंगना बनीं इस अभिनेत्री के लिए प्रेरणा

महानायक अमिताभ बच्चन, राधिका आप्टे, टाइगर श्रॉफ, हुमा कुरैशी, रणवीर सिंह और सैफ अली खान आदि मशहूर सितारों से इस पुरस्कार समारोह की शाम गुलजार रही। 'धोबी घाट' की निर्देशक किरण राव, डिजाइनर ध्रुव कपूर द्वारा डिजाइन सिल्वर रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं।

किरण ने कहा, "जीक्यू पत्रिका को फैशन के लिए जाना जाता है और जैसा कि यह पुरस्कार की रात है, तो मैंने इस बार कुछ अलग करने के लिए सोचा। मैं इसका श्रेय अपनी स्टाइलिस्ट निधि याकूब को दूंगी। जब भी वह मुझे तैयार करती हैं, मैं बहुत सहज महसूस करती हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन