1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका और कंगना बनीं इस अभिनेत्री के लिए प्रेरणा

दीपिका और कंगना बनीं इस अभिनेत्री के लिए प्रेरणा

 Published : Sep 23, 2016 08:04 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 08:04 pm IST

दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जो अपने स्टाइल के साथ कुछ भी अलग करने से कतराती नहीं हैं। अपने अपने फैशन स्टाइल के कारण ये कई लड़कियों के लिए प्रेरणा भी हैं।

kriti- India TV Hindi
deepika

मुंबई: दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जो अपने स्टाइल के साथ कुछ भी अलग करने से कतराती नहीं हैं। अपने अपने फैशन स्टाइल के कारण ये कई लड़कियों के लिए प्रेरणा भी हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन ने बताया कि उन्होंने कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियों से फैशन की प्रेरणा ली है।

इसे भी पढ़े:-

अभिनेत्री ने एक फैशन शो में कहा, "बहुत-सी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने मुझे प्रेरित किया है। मुझे दीपिका के कपड़े पहनने का अंदाज पसंद है। मुझे लगता है कुछ करने और फिल्मों तक पहुंचने के लिए यह जरूरी है। मुझे कंगना का लुक्स के साथ प्रयोग और फैशन करने का तरीका काफी पसंद है और सोनम कपूर की भी बेहतरीन शैली है।"

'हीरोपंती' अभिनेत्री ने कहा, "पुरुषों में, बहुत से अभिनेता फैशनेबल हैं। विशेष रूप से मुझे शाहरुख खान का स्टाइल पसंद है।" कृति ने बताया कि फैशन उन्हें सहज महसूस कराता है। उन्होंने कहा, "फैशन मुझे अच्छा महसूस कराता है। मेरे लिए फैशन एक विस्तरित व्यक्तित्व है।" कृति इन दिनों दिनेश विजान के निर्देशन में बनी फिल्म 'राबता' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। यह फिल्म अगले साल 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन