1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KBC का पहला प्रोमो हुआ रिलीज, इस तरह आप भी बन सकते हैं शो का हिस्सा

KBC का पहला प्रोमो हुआ रिलीज, इस तरह आप भी बन सकते हैं शो का हिस्सा

 Published : May 31, 2018 12:27 pm IST,  Updated : May 31, 2018 12:27 pm IST

केबीसी 10 का पहला प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे।

कौन बनेगा करोड़पति- India TV Hindi
कौन बनेगा करोड़पति

मुंबई: टीवी का सबसे लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का दसवां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जून से शुरू होगा। शो का पहला प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि 6 जून से केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

75 साल के अमिताभ बच्चन एक बार फिर से शो के होस्ट होंगे, और लोगों को करोड़पति बनाएंगे। केबीसी का पिछला सीजन टीआरपी के मामले में काफी हिट रहा था। अमिताभ कई बार इस शो को होस्ट कर चुके हैं। हालांकि बीच में शाहरुख खान ने भी केबीसी होस्ट किया था लेकिन वो सीजन ज्यादा पॉपुलर नहीं हुआ था। लोगों को केबीसी के होस्ट के रूप में अमिताभ बच्चन ही पसंद हैं।

यहां देखिए शो का प्रोमो

केबीसी सोनी टीवी पर जुलाई-अगस्त में शुरू होना है। वैसे सोनी पर सलमान खान का शो दस का दम भी शुरू हो चुका है।

अगर आप केबीसी में खुद को रजिस्टर करने का पूरा प्रोसेस जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन