1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: सलमान ख़ान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला वीडियो रिलीज

Video: सलमान ख़ान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला वीडियो रिलीज

 Published : Apr 19, 2017 12:12 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 12:18 pm IST

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का पहला वीडियो टीजर रिलीज जारी हो गया है। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने 13 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का पहला वीडियो टीजर रिलीज जारी हो गया है। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने 13 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है, वीडियो के साथ कबीर ने लिखा है, ‘ईद मनाओ ट्यूबलाइट के साथ।’

टीजर बहुत ही दिलचस्प है, इसमें बच्चों की अवाज आ रही है जो कह रहे हैं, जल जा.. जल जा... जिसके बाद ट्यूबलाइट लिखा हुआ आता है 'ट्यूबलाइट की ईद'

ये टीजर वास्तविक ट्यूबलाइट जैसा ही डिजाइन किया गया है। जिस तरह ट्यूबलाइट को जलने में टाइम लगता है, कुछ वैसा ही इस टीजर में भी दिखाई देता है।

यहां देखिए टीजर:

वैसे आपको बता दें, 'ट्यूबलाइट की ईद' इस फिल्म का सोशल मीडिया हैंडल है, जिसे कबीर खान ने लॉन्च किया है। सलमान खान कि यह फिल्म 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' के बाद सलमान और कबीर खान की साथ में यह तीसरी फिल्म है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में चीनी अभिनेत्री झू झू भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी।

सलमान आजकल अली अब्बास जाफर की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान और कटरीना की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखेगी।

​इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन