बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्थ और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, मगर शिल्पा खाने की भी शौकीन हैं। अक्सर संडे को शिल्पा शेट्टी चीट डे करती हैं और इस दिन वो जी भरके अपना पसंदीदा खाना खाती हैं। कभी जलेबियां तो कभी वड़ा पाव शिल्पा शेट्टी अपना संडे को अपने पसंदीदा खाने में से कुछ ना कुछ जरूर खाती हैं। शिल्पा शेट्टी यूं तो अपनी डाइट को लेकर बहुत ही हेल्थ कॉन्शियस रहती हैं मगर देखिए संडे को कैसे एक्ट्रेस जलेबी और गुड़ की रबड़ी का लुत्फ उठा रही हैं।
Related Stories
और एक चीट संडे को शिल्पा शेट्टी ने खाए तीखे वड़ा पाव। शिल्पा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-
चलते चलते देखा वड़ा पाव
मन ने बोला संडे है
खाओ खाओ खाओ
बनता है भाऊ।
लगता है जलेबी शिल्पा शेट्टी की फेवरिट मिठाई है तभी तो एक्ट्रेस एक बार और गरम गरम करारी जलेबियां खाती नजर आईं।
शिल्पा शेट्टी का खुद का यूट्यूब चैनल भी है जिसमें एक्ट्रेस तरह तरह की रेसिपी बनाकर दिखाती हैं।
मकर संक्रांति पर शिल्पा शेट्टी तिल के लड्डू दिखाती नजर आईं।
शिल्पा शेट्टी ने पैन केक खाते हुए अपना ब्रेकफस्ट फैंस संग शेयर किया। देखिए वीडियो-