1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद गौहर खान और जैद दरबार के लिए दोस्तों ने रखी वेलकम पार्टी, देखिए पार्टी की INSIDE तस्वीरें

शादी के बाद गौहर खान और जैद दरबार के लिए दोस्तों ने रखी वेलकम पार्टी, देखिए पार्टी की INSIDE तस्वीरें

 Published : Jan 10, 2021 10:28 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 10:38 pm IST

नई नवेली दुल्हन गौहर खान अपने दोस्त के घर पहुंचीं जहां पर उनका शानदार वेलकम किया गया।

Gauahar Khan Zaid Darbar welcome party- India TV Hindi
Gauahar Khan Zaid Darbar welcome party Image Source : INSTAGRAM/GAUAHAR KHAN

नई नवेली दुल्हन गौहर खान अपने दोस्त के घर पहुंचीं जहां पर उनका शानदार वेलकम किया गया। गौहर के लिए ये गेट टु गेदर उनकी करीबी दोस्त ऊषा ककड़े, कोमल रोहन देशमुख और देविका ककड़े ने रखा था।  गौहर खान ने इस शानदार स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें गौहर और जैद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

ये है वरुण धवन का शादी का प्लान, जानिए आखिर कब ले रहे हैं गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सात फेरे

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा- 'दुनिया की सबसे बेहतरीन फैमिली। शुक्रिया ऊषा ककड़े, कोमल रोहन देशमुख और देविका ककड़े इतने हसीन पल साथ बिताने के लिए। ये प्यार, दोस्ती और अपनापन। बेहतरीन खाना। हमेशा आप सबसे बेतहाशा प्यार करूंगी। अल्लाह आप पर हमेशा आप पर कृपा बनाए रखें।' 

Gauahar Khan Zaid Darbar welcome party
Image Source : INSTAGRAM/GAUAHAR KHANGauahar Khan Zaid Darbar welcome party

इस खास मौके पर गौहर ने हरे रंग की चौड़े बॉर्डर की साड़ी पहनीं। साथ ही गले में गोल्ड का नेकलेस और झुमके और ओपन हेयर उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। जबकि जैद पिकॉक कलर का कुर्ता पहने दिखाई दिए। 

मलाइका अरोड़ा हर संडे को बिताना चाहती हैं कुछ इस तरह, तस्वीर शेयर कर किया इशारा

 
गौहर और जैद के वेलकम के लिए उनके दोस्त ने फूलों की रंगोली भी बनाई थी जिस पर वेलकम गौहर और जैद लिखा हुआ है। जो देखने में बहुत सुंदर लग रही है। देखिए रंगोली की ये तस्वीर..

Gauahar Khan Zaid Darbar welcome party
Image Source : INSTAGRAM/GAUAHAR KHANGauahar Khan Zaid Darbar welcome party

दोस्त के घर की तस्वीरों में गौहर की बहन निगार खान भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही डाइनिंग टेबल पर शानदार खाना भी तस्वीर में नजर आ रहा है। 

Gauahar Khan Zaid Darbar welcome party
Image Source : INSTAGRAM/GAUAHAR KHANGauahar Khan Zaid Darbar welcome party

इन तस्वीरों के अलावा गौहर खान ने अपनी साड़ी की एक और तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर इस वजह से गौहर के दिल के करीब है क्योंकि उसे उनके पति जैद दरबार ने खींचा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे पति से ज्यादा कोई और मुझे इतने अच्छे से कैमरे में कैद नहीं कर सकता।' 

आपको बता दें, गौहर खान ने जैद दरबार संग बीते साल 25 दिसंबर को निकाह किया था। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन भी रखा गया था। जिसमें गौहर और जैद के करीबी दोस्तों के अलावा रिश्तेदार शामिल हुए थे। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन