1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर के टॉक शो में नजर आएंगी गौरी खान और ट्विंकल खन्ना!

करण जौहर के टॉक शो में नजर आएंगी गौरी खान और ट्विंकल खन्ना!

 Published : May 28, 2019 01:53 pm IST,  Updated : May 28, 2019 01:53 pm IST

कॉफी विद करण' शो के शानदार-जानदार होस्ट करण जौहर जल्द ही एक नया शो लॉन्च करने जा रहे हैं।

करण जौहर टॉक शो- India TV Hindi
करण जौहर टॉक शो Image Source :

नई दिल्ली: 'कॉफी विद करण' शो के शानदार-जानदार होस्ट करण जौहर जल्द ही एक नया शो लॉन्च करने जा रहे हैं। यह शो उनके बाकी शो से काफी अलग होने वाला है क्योंकि इस शो का हिस्सा बॉलीवुड के स्टार नहीं बल्कि इन बॉलीवुड स्टारों की बीवियां होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो के पहले एपिसोड में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना शिरकत करेंगी।

रिपोर्ट की माने तो अभी इस शो के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया है। zoom की रिपोर्ट के मुताबिक शो की थीम स्टार और उनकी पत्नी के रिलेशनशिप सीक्रेट के इर्द-गिर्द घूमेगी। बता दें कि इंडियन टेलीविजन पर ऐसा पहली बार होगा कि जब सुपरस्टार की पत्नियों को ध्यान में रखकर कोई शो बनाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह अगले साल 2020 के अंत में ऑन एयर होगी।

करण जौहर की वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर जल्द ही 'वाट द लव? विद करण जौहर' होस्ट करने जा रहे हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। जौहर ने नेटफ्लिक्स के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि वे नेटफ्लिक्स इंडिया परिवार में शामिल होने को लेकर उत्सुक हैं।

ये भी पढ़ें:

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने कियारा आडवाणी पर किया हमला, कहा- लड़कियों को....

अक्षय कुमार का बेटा आरव अपने हेयर स्टाइल को लेकर हुए ट्रोल, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट

फिल्म 83 की शूटिंग के लिए इंग्लैंड रवाना हुए रणवीर सिंह और उनकी टीम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन