1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़े पर्दे पर 4 साल बाद साथ नजर आने वाले हैं जेनेलिया और रितेश

बड़े पर्दे पर 4 साल बाद साथ नजर आने वाले हैं जेनेलिया और रितेश

 Published : Dec 02, 2018 02:50 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 02:50 pm IST

जेनेलिया और रितेश दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 4 साल बाद दोनों की साथ में पर्दे पर एंट्री होने वाली है।

Riteish deshmukh and genelia- India TV Hindi
Riteish deshmukh and genelia Image Source : INSTAGRAM/GENELIA

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख लंबे समय से एक साथ फिल्म में नजर नहीं आए हैं। दोनों आखिरी बॉलीवु़ड फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' फिल्म में एक साथ नजर आए थे। जिसके बाद जेनेलिया और रितेश की शादी हो गई थी। तो इस बार पूरे चार साल के बाद रितेश और जेनेलिया एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों रितेश की आने वाली मराठी फिल्म 'मौली' के होली गीत 'धुवुन ताक' में साथ नजर आएंगे। दोनों ने चार साल बाद साथ काम किया है। 

रितेश ने रविवार को अपने प्रशंसकों के लिए जेनेलिया के साथ अपने गीत का वीडियो साझा किया। उन्होंने जेनेलिया की तारीफ करते हुए कहा कि पर्दे पर उनका जादू अब भी पहले की तरह ही बरकरार है। उन्होंने ट्वीट किया, "नया गीत जारी हुआ। 'धुवुन ताक'- चार साल बाद बाइको (पत्नी) जेनेलिया के साथ काम किया, पर्दे पर उनका जादू अब भी वैसा ही है।"

जेनेलिया ने चार साल पहले रितेश की पहली मराठी फिल्म 'लाइ भारी' के फेस्टिव ट्रैक में अतिथि भूमिका निभाई थी। 'तेरे नाल लव हो गया', 'तुझे मेरी कसम' और 'मस्ती' जैसी फिल्मों में साथ नजर आए रितेश और जेनेलिया ने वर्ष 2012 में शादी की थी। रियान और राहील नाम के उनके दो बेटे हैं।

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित 'मौली' 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

रितेश और जेनेलिया की पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' 2003 में आई थीं। दोनों ही एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।  जेनेलिया ने रितेश के 40वें जन्मदिन पर उन्हें Texsla X गिफ्ट की थी।

(इनपुट-आईएएनएस)]

Also Read:

दिशा की ड्रेस संभालते नज़र आये टाइगर श्रॉफ़, देखिए वायरल video

दीपिका की दुश्मन रह चुकी कटरीना कुछ इस अन्दाज में आईं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन