1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा की ड्रेस संभालते नज़र आये टाइगर श्रॉफ़, देखिए वायरल video

दिशा की ड्रेस संभालते नज़र आये टाइगर श्रॉफ़, देखिए वायरल video

 Published : Dec 02, 2018 11:39 am IST,  Updated : Dec 02, 2018 12:38 pm IST

रणवीर और दीपिका के रिसेप्शन में दिशा और टाइगर श्रॉफ साथ में पहुंचे। जहां टाइगर दिशा की ड्रेस संभालते नजर आए।

Disha and tiger- India TV Hindi
Disha and tiger Image Source : YOGEN SHAH

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक के सभी लोग पहुंचे थे। जहां खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और महेश भूपति पहुंचे तो वहीं बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी कहां कम थे। रिसेप्शन में रेखा, हेमा मालिनी से लेकर नई जनरेशन के विक्की कौशल, दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे। रिसेप्शन में टाइगर और दिशा दोनों एक साथ ही एंट्री किये। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। रिसेप्शन से दिशा और टाइगर की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में टाइगर दिशा की ड्रेस संभालते नजर आ रहे हैं।

पार्टी में दिशा मे ग्रे कलर का गाउन पहना हुआ था। तो वहीं टाइगर ने व्हाइट कलर का कोट और ब्लैक कलर की पैंट पहनी हुई थी। दोनों रेड कार्पेट पर साथ में पोज देते हुए भी नजर आए। पोज देते वक्त दिशा अपनी ड्रेस से थोड़ा परेशान नजर आई तो टाइगर उनकी मदद करने के लिए उनकी ड्रेस ठीक करने लगे।

 

आपको बता दें कि खबर है कि टाइगर और दिशा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में डिनर पर भी देखा जा चुका है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक को कोई पुष्टि नहीं की है। टाइगर और दिशा एक साथ फिल्म बागी 2 में नजर आ चुके हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कल मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए एक खूबसूरत पार्टी रखी थी। यह दीपिका और रणवीर का तीसरा रिसेप्शन है। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली में पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति रिवाज से शादी की। इस शादी के बाद दोनों वापस लौटे और बैंगलुरू में दीपिका के मम्मी पापा ने एक खूबसूरत रिसेप्शन रखा, इसके बाद 28 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने मीडिया वालों के लिए रिसेप्शन रखा। कल का रिसेप्शन ग्रैंड था, क्योंकि बॉलीवुड जगत के नामी सितारे इस रिसेप्शन का हिस्सा बने। 

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी शादी अपनी मेहंदी की तस्वीरें, देखकर कहेंगे 'माशा अल्लाह'

सैफ अली खान को अपनी छोटी बहन सोहा अली खान पर है गर्व

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन