'मैरी कॉम', 'सरबजीत', 'भूमि' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके डायरेक्टर उमंग कुमार के टाइगर श्रॉफ भी फैन हैं। टाइगर ने उमंग के साथ काम करने की इच्छा जताई है। हाल ही में दोनों ने मुलाकात भी की थी। हो सकता है दोनों जल्द किसी फिल्म के लिए साथ आए।
Related Stories
टाइगर ने मीडिया से कहा, "मुझे कम बार उमंग सर से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। वह स्टार स्क्रीन पुरस्कार के कला निदेशक रह चुके हैं। मेरी मुलाकात पहली बार उनसे वहीं हुई थी।"
अभिनेता ने कहा, "मुझे उनसे उनके ऑफिस में भी मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। हमने कई पटकथाओं पर चर्चा भी की है और आशा है कि मुझे जल्द ही उनके साथ फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा और मुझे इस दिन का इंतजार है।"
टाइगर को पुनीत मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में देखा जाएगा। इस फिल्म में तारा सुतारिया और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' अगले साल रिलीज होगी।
(IANS इनपुट के साथ)
Also Read:
'जीरो' की रिलीज से पहले शाहरुख खान बेटे अब्राहम के साथ गए छुट्टी मनाने, देखें वीडियो
दीपिका-रणवीर ने शादी में मेहमानों को दिया ये खास तोहफा, देखें तस्वीर
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर को एक फिल्म में डायरेक्ट करना चाहते हैं बोनी कपूर