1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बागी 3' में कौन होगी टाइगर श्रॉफ की एक्ट्रेस?

'बागी 3' में कौन होगी टाइगर श्रॉफ की एक्ट्रेस?

 Published : Oct 26, 2018 04:21 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 04:21 pm IST

टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म के लिए कठिन अभ्यास कर रहे हैं। अपने रोल के लिए वो तरह-तरह के नए स्टंट सीख रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को 'बागी एक्टर' भी कहा जाता है, वजह है कि उन्होंने बागी सीरीज की दो फिल्मों में काम किया और दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुई हैं, इसी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने बागी 3 का भी ऐलान कर दिया है। एक्टर ने तो इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है मगर इस फिल्म की एक्ट्रेस अभी तक तय नहीं है, सूत्रों की माने तो फिल्म निर्माता इस फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में हैं। पहले भाग में जहां श्रद्धा कपूर लीड रोल में थीं वहीं दूसरे भाग में दिशा पाटनी मुख्य अभिनेत्री थीं।

टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म के लिए कठिन अभ्यास कर रहे हैं। अपने रोल के लिए वो तरह-तरह के नए स्टंट सीख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार,"फ़िल्म के निर्माता नए अभ्यास अनुक्रमों को डिजाइन करने के लिए भारत और विदेशों से स्टंट विशेषज्ञों सहित विशेष रिहर्सल सेशन आयोजित करेंगे। चूंकि "बागी 2" को प्रशंसकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था, और फिल्म ने अच्छी कमाई की थी इसलिए मेकर्स भाग 3 पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है, अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्शन और ड्रामे की भरमार होगी, इस फिल्म में निर्माता किसी लीड एक्ट्रेस को लेंगे या फिर किसी नए चेहरे को ये जैसे ही पता चलेगा हम आपको जरूर बताएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन