1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जीरो' की रिलीज से पहले शाहरुख खान बेटे अब्राहम के साथ गए छुट्टी मनाने, देखें वीडियो

'जीरो' की रिलीज से पहले शाहरुख खान बेटे अब्राहम के साथ गए छुट्टी मनाने, देखें वीडियो

 Published : Nov 23, 2018 06:39 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 06:40 pm IST

फिल्म 'जीरो' की रिलीज से पहले शाहरुख खान बेटे अब्राहम के साथ छुट्टिया मनाने के लिए गए हैं। शाहरुख और अब्राहम की मुंबई एयरपोर्ट की एक वीडियो वायरल हो रही है।

shahrukh khan and abram khan- India TV Hindi
shahrukh khan and abram khan Image Source : INSTAGRAM/SHAHRUKH KHAN

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जीरो' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'जीरो' 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के रिलीज से पहले शाहरुख अपने छोटे बेटे अब्राहम के साथ छुट्टियां मनाने गए हैं। छुट्टियों के लिए शाहरुख खान और अब्राहम को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरपोर्ट पर छुट्टियों के लिए जाते हुए दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए।

शाहरुख और अब्राहम का मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह किसी को नहीं पता की शाहरुख और अब्राहम छुट्टियों के लिए कहां जा रहे हैं।

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो में शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से ही वह सभी का दिल जीत चुके हैं। ट्रेलर के रिलीज होने के कुछ समय बाद ही लाखों में व्यूज आए थे।

आज जीरो फिल्म का पहला गाना मेरा नाम तू भी रिलीज कर दिया गया है। यह गाना 2 मिनट का हो जो शाहरुख और अनुष्का पर फिल्माया गया है। इससे पहले शाहरुख और अनुष्का को कई फिल्मों में देखा जा चुका है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है।

इससे पहले शाहरुख ने अपने रोल बऊआ से जुड़ी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थई।  जिसमें उनके शानदार डायलॉग थे। शाहरुख खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- 'बरूआ सिंह की ये झलक जरा संभल कर देखना। कहीं देखते- देखते प्यार ना हो जाए।'

इसके साथ फिल्म जीरो के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट ने फिल्म की बिहाइंड द वीडियो शेयर की थी। जिसमें शाहरुख और सुहाना डायरेक्टर आनंद एल राय की टांग खिंचाई करते नजर आ रहे हैं।

Also Read:

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कर रहे हैं ऐसे स्टंट, देखे वीडियो

सपना चौधरी का नया डांस वीडियो हुआ वायरल, एक्सप्रेशन देख हो जाएंगे खुश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन