1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आनंद एल रॉय को समोसा खाने पर टीज़ करती दिखीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, देखिए फनी वीडियो

आनंद एल रॉय को समोसा खाने पर टीज़ करती दिखीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, देखिए फनी वीडियो

 Published : Nov 22, 2018 01:10 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 01:10 pm IST

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जीरो' से पहल फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने वीडियो शेयर की जिसमें सुहाना और शाहरुख डायरेक्टर आनंद एल राय को टीज करते नजर आए।

Film Zero video- India TV Hindi
Film Zero video Image Source : IMAGE SOURCE/ YOUTUBE

बॉलीवुड के किंग खान अपनी एक्टिंग से तो सभी का दिल जीत देते हैं साथ ही ऑफस्क्रीन मस्ती करके सबको खुश भी रखते हैं। उनके लुक्स का हर कोई दीवाना है इस बात में तो कोई हर्ज नहीं है। अब शाहरुख की फिल्म 'जीरो' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'जीरों' का ट्रेलर देखकर सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में शाहरुख एक बौने का रोल निभा रहे हैं। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। अपने को-एक्टर्स के साथ शाहरुख मस्ती का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं यह बात तो सभी के पता है मगर इस बात उन्होंने डायरेक्टर आनंद की भी टांग खिचाई की है।

फिल्म 'जीरों' के रिलीज होने के एक महीने पहले शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट ने फिल्म के सेट की बिहाइंड द सीन की वीडियो शेयर की है। वीडियो में डायरेक्टर आनंद एल राय को समोसा कितना पसंद है साफ देखा जा सकता है। वीडियो में वह खाने के लिए हर जगह समोसा ढूंढते और ना मिलने पर उदास होते दिखाई दे रहे हैं। 

वीडियो में आनंद एल राय कहते हुए नजर आ रहे हैं- 'मेरा समोसा वापिस करो।' जिसके बाद शाहरुख खान आनंद एल राय की टांग खिचाई के लिए उन्हें समोसे के लिए बुलाते हैं। इसके अलावा शाहरुख ने आनंद एल राय की समोसे के साथ फोटो का एक पोस्टर बनाकर पूरे सेट पर लगा देते हैं। शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना में जीरो के सेट पर डायरेक्टर की टांग खिंचाई में नजर आईं।

रेड चिली एंटरटेनमेंट ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'अब से ठीक एक महीना रह गया है इनकी दुकान के बने मीठे को, आप की जुबान तक पहुंचने में।' 

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Also Read:

Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception Highlights: ऐसा रहा दीपिका-रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन

दीपिका के इस खास हेयरस्टाइल के पीछे है इनका हाथ, जानते हैं किसने किया था एक्ट्रेस को तैयार?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन