1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी का नया डांस वीडियो हुआ वायरल, एक्सप्रेशन देख हो जाएंगे खुश

सपना चौधरी का नया डांस वीडियो हुआ वायरल, एक्सप्रेशन देख हो जाएंगे खुश

 Published : Nov 23, 2018 05:27 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 05:27 pm IST

सपना चौधरी की नई डांस वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उनके एक्सप्रेशन देखकर आप खुश हो जाएंगे।

Sapna choudhary- India TV Hindi
Sapna choudhary Image Source : INSTAGRAM/SAPNA CHOUDHARY

सपना चौधरी अपने डांस से सभी का दिल जीत लेती हैं। आए दिन उनकी नई-नई डांस वीडियो वायरल होती रहती हैं। इन वीडियोज में वह कभी हरियाणवीं, हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी गानों पर डांस करती नजर आती हैं। सपना चौधरी के डांस की वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उसी तरह फिर से सपना की एक डांस वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।

इस वीडियो में सपना चौधरी किसी गाने की शूटिंग कर रही हैं। वीडियो में हरियाणवीं गाना बज रहा है। इस वीडियो में सपना डांस के साथ बेहद खूबसूरत एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। सपना का यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। वीडियो को अब तक कई हजार व्यू मिल चुके हैं।

सपना चौधरी आए दिन स्टेज शो करती रहती हैं। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। सपना के स्टेज शो को देखने के लिए हमेशा हजारों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। इसके साथ ही ऑडियन्स सपना का डांस देखकर खुद भी झूमने लगती है।

सपना बिग बॉस सीजन 11 में आई थी जिसके बाद से ही वह बहुत फेमस हो गई थी। सपना को बिग बॉस के बाद से बॉलीवुड, भोजपुरी सभी इंडस्ट्री में काम मिलने लग गया है। सपना चौधरी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह बॉलीवुड फिल्म दोस्ती के 'साइड इफेक्ट्स' से डेब्यू करने वाली हैं। इन सभी के साथ वह स्टेज शो के जरिए अपने फैन्स का दिल जीतती रहती हैं। सपना की फैन फॉलोइंग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Also Read:

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कर रहे हैं ऐसे स्टंट, देखे वीडियो

Zero: Mere Naam Tu-'ज़ीरो' फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज, दिखा शाहरुख और अनुष्का का रोमांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन