1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हाउसफुल' 4 की शूटिंग हुई खत्म, 2019 में होगी रिलीज

'हाउसफुल' 4 की शूटिंग हुई खत्म, 2019 में होगी रिलीज

 Published : Nov 20, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 04:54 pm IST

हाउसफुल 4 की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने ट्वीट करके दी।

housefull 4- India TV Hindi
housefull 4 Image Source : TWITTER/AKSHAY KUMAR

मुंबई: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' की शुटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म में इस बार कुछ नए किरदार देखने को मिलेंगे। हाउसफुल की तीन फिल्में पहले भी आ चुकीं हैं। यह तीनों फिल्में ही सुपरहिट रही थीं। फिल्म को फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है तो वहीं फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला हैं।

हाउसफुल' फ्रेंचाइजी के चौथे सीक्वल की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी, जहां उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "'हमने हाउसफुल 4' की शूटिंग की खत्म कर ली है। हाउसफुल 4 का मजा कभी खत्म नहीं होता। आपको 2019 में मिलेंगे।"

अभिनेत्री कृति सैनन ने भी यही तस्वीर शेयर की और लिखा, "मजेदार, पागलपन से भरी यात्रा पूरी हुई। 'हाउसफुल 4' की शूटिंग खत्म हुई।"

'हाउसफुल 4' में रीतेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, राणा दग्गुबाती और पूजा हेगडे जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हाउसफुल 4 में पहली बार बॉबी देओल भी दिखने वाले हैं। फिल्म को कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है।

राणा को अनुभवी अभिनेता नाना पाटेकर की जगह फिल्म में रखा गया। उन पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने वर्ष 2008 की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

इसके बाद अक्टूबर में फिल्म के निर्देशक साजिद खान भी यौन उत्पीड़न को लेकर कठघरे में आए थे। उनकी जगह फरहाद समजी ने कमान संभाली। 

हाउसफुल 4 अगले साल यानि 2019 में दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

तैमूर की शक्ल का सॉफ्ट टॉय आया मार्केट में, तस्वीरें हुई वायरल

इस तस्वीर में रणबीर से दुखी नजर आई थीं आलिया, अब दोनों ने 5 स्टार होटल में गुज़ारा वक्त

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन