1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं थम रही है ‘गोलमाल अगेन’ की कमाई, 200 करोड़ का आंकड़ा पार करके मानेगी ?

नहीं थम रही है ‘गोलमाल अगेन’ की कमाई, 200 करोड़ का आंकड़ा पार करके मानेगी ?

 Published : Nov 12, 2017 01:50 pm IST,  Updated : Nov 12, 2017 01:50 pm IST

गोलमाल सीरीज की सफलता को देखते हुए निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस फिल्म के 5वें पार्ट का भी ऐलान कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक गोलमाल सीरीज की 5वीं फिल्म का नाम गोलमाल 20-20 होगा।

golmaal 4- India TV Hindi
golmaal 4 Image Source : PTI

नई दिल्ली: इसी साल दिवाली पर रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने कमाई के झंडे गाड़ दिए। फिल्म की रिलीज को तीन हफ्ते हो गए हैं लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों से उतरने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इस फिल्म के बाद कितनी फिल्में आईं मगर इस फिल्म की कमाई बदस्तूर जारी है।

लोगों को फिल्म की कहानी से लेकर सभी कलाकारों की एक्टिंग खूब पसंद आई। एक तो गोलमाल सीरीज पहले से ही हिट है ऊपर से अजय देवगन की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। यही वजह है कि फिल्म की कमाई लगातार जारी है। फिल्म की कुल कमाई 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

फिल्म में इस बार कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी लगाया गया है। यह अजय की अब तक की सबसे बड़ी हिट और इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है। गोलमाल से ऊपर सिर्फ बाहुबली 2 ही है। इस फिल्म में अजय के अलावा परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तब्बू जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

गोलमाल सीरीज की सफलता को देखते हुए निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस फिल्म के 5वें पार्ट का भी ऐलान कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक गोलमाल सीरीज की 5वीं फिल्म का नाम गोलमाल 20-20 होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन