1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की 'राधे' के अलावा अब कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' में भी नज़र आएगा ये एक्टर

सलमान खान की 'राधे' के अलावा अब कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' में भी नज़र आएगा ये एक्टर

 Written By: IANS
 Published : Mar 01, 2020 06:33 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 06:36 pm IST

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 2' 31 जुलाई 2020 को रिलीज हो रही है।

govind namdev bhool bhulaiyaa 2- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन की फिल्म में शामिल हुआ नया कलाकार

मुंबई: 'ओएमजी-ओह माय गोड', ' बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्मों में अपनी खलनायक भूमिका के लिए लोकप्रिय गोविंद नामदेव, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के स्टार कास्ट से जुड़ गए हैं। 

इस बारे में गोविंद ने कहा, "मैं फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं। मैं जयपुर में शूटिंग कर रहा हूं। इस पीढ़ी के ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना वास्तव में बहुत अच्छा लगता है। कियारा आडवाणी बेहतरीन अभिनेत्री हैं और कार्तिक दिल चुराने वाले कलाकार हैं। दोनों ने हाल फिलहाल में हिट फिल्में दी हैं और मैं सच में उनके काम और प्रतिभा की प्रशंसा करता हूं।"

 

'भूल भुलैया 2': कार्तिक ने कियारा को देखकर कहा- 'प्यार में इतने अंधे मत हो जाओ कि चुड़ैल ना दिखे'

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए ऐसे स्टार कास्ट के साथ काम करना अच्छा लगता है। वे सच में मुझे काफी सम्मान देते हैं। अनीस बज्मी सच में असाधारण हैं। सब कुछ शानदार है।" फिल्म का दूसरा शेड्यूल लखनऊ में मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगा।

 

'भूल भूलैया 2' के लिए कार्तिक आर्यन ने चलाया ई-रिक्शा, अक्षय कुमार ने चलाया था ऑटो

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 2' 31 जुलाई 2020 को रिलीज हो रही है। यह साल 2007 में आई हिट फिल्म 'भूल भुलैया' की सीक्वेल है, अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन