1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूल भुलैया 2' के सेट से लीक हुआ वीडियो, कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिखे कार्तिक आर्यन

'भूल भुलैया 2' के सेट से लीक हुआ वीडियो, कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिखे कार्तिक आर्यन

 Published : Feb 28, 2020 12:41 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 12:43 pm IST

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 2' इसी साल 31 जुलाई को रिलीज होगी।

kartik aaryan kiara advani - India TV Hindi
'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ नज़र आएंगे 

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले जयपुर में 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो 'बाबा' वाले लुक में नज़र आ रहे थे। अब सेट से शूटिंग की फोटोज और वीडियो लीक हो रही हैं, जिसमें कार्तिक मूवी की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। 

वीडियो में एक भव्य किला दिखाई दे रहा है। उसी के पास कुर्ता पहने कार्तिक और सिल्वर कलर के सीक्वेंड लहंगे में कियारा डांस कर रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन राजस्थान में सर्दी को इस तरह दे रहे हैं मात

इसके अलावा कुछ फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें कार्तिक और कियारा बाइक राइड कर रहे हैं। 

Watch: कार्तिक आर्यन को खरीदनी है बाइक, लेकिन मां ने कर दिया इनकार

बता दें कि प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुई थी। यह साल 1993 में आई मलयालम फिल्म 'मनिचित्राथाजु' का आधिकारिक रीमेक था। 'भूल भुलैया 2' का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं, जो 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन