1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन राजस्थान में सर्दी को इस तरह दे रहे हैं मात

'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन राजस्थान में सर्दी को इस तरह दे रहे हैं मात

 Published : Feb 25, 2020 04:12 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 04:12 pm IST

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दो लड़कों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

भूल भुलैया 2- India TV Hindi
भूल भुलैया 2 Image Source : INSTAGRAM

जयपुर: अभिनेता कार्तिक आर्यन फिलहाल जयपुर में अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे हैं और इस बीच यहां ठंड को मात देने के लिए उन्होंने प्रशंसकों के साथ फुटबॉल खेली। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की जिसमें वह दो लड़कों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। कार्तिक इसमें सफेद रंग की टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक पैंट और एक कैप पहने नजर आ रहे हैं।

Related Stories

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "फुटबॉल सेशन के साथ राजस्थान की सर्दी को मात देते हुए।"

शाहिद कपूर ने मनाया जन्मदिन, इनसाइड पिक्चर्स और वीडियो आए सामने

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुई थी। यह साल 1993 में आई मलयालम फिल्म 'मनिचित्राथाजु' का आधिकारिक रीमेक था।

'तख्त' के लेखक ने हिंदुओं के खिलाफ किया ट्वीट, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा 'बायकॉट तख्त'

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन