1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: जयपुर में 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग हुई शुरू, खुद को 'बाबा' वाले लुक में देख कार्तिक आर्यन का ऐसा रहा रिएक्शन

Watch: जयपुर में 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग हुई शुरू, खुद को 'बाबा' वाले लुक में देख कार्तिक आर्यन का ऐसा रहा रिएक्शन

 Published : Feb 22, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 02:12 pm IST

कार्तिक आर्यन लोकप्रिय फिल्म 'भूल भुलैया' (2007) के सीक्वल में नेशनल अवॉर्ड विजेता अक्षय कुमार का किरदार निभाने वाले हैं।

kartik aaryan bhool bhulaiyaa 2 jaipur shooting - India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने शुरू की 'भूल भुलैया 2' की जयपुर शेड्यूल की शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की जयपुर शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। खुद को भगवा लुक में देख कार्तिक की हंसी ही नहीं रुक रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मूवी का डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसमें कियारा आडवाणी भी नज़र आएंगी। 

पहले तो अनीस बज्मी ने इंस्टाग्राम पर 'भूल भुलैया 2' का क्लैपबोर्ड हाथों में पकड़े हुए अपनी फोटो शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जयपुर शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। #BhoolBhulaiyaa2'

सारा अली खान या अनन्या पांडे नहीं बल्कि ये हैं कार्तिक आर्यन की फेवेरट को-स्टार

वहीं, कार्तिक आर्यन ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गले और हाथों में रुद्राक्ष की माला, आंखों पर काला चश्मा और माथे पर तिलक लगाए हुबहू अक्षय कुमार के लुक में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'इस लुक में स्माइल ही नहीं रुकती.. टिंग.. डिंग.. आम के सीजन की शुरुआत..'

बता दें कि कार्तिक आर्यन लोकप्रिय फिल्म 'भूल भुलैया' (2007) के सीक्वल में नेशनल अवॉर्ड विजेता अक्षय कुमार का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म 31 जुलाई 2020 में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन