1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. Watch: कार्तिक आर्यन को खरीदनी है बाइक, लेकिन मां ने कर दिया इनकार

Watch: कार्तिक आर्यन को खरीदनी है बाइक, लेकिन मां ने कर दिया इनकार

 Published : Feb 22, 2020 07:06 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 07:06 pm IST

कार्तिक आर्यन जल्द ही 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगे।

kartik aaryan latest news- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है, लेकिन उन्हें एक बाइक के लिए अपनी टीम से रिक्वेस्ट करनी पड़ रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, वीडियो में कार्तिक आर्यन अपनी टीम से कह रहे हैं कि उन्हें बुलेट खरीदनी है। इस पर उन्हें बताया गया कि वो बाइक नहीं खरीद सकते, क्योंकि उनकी मम्मी ने मना किया है। इसके बाद कार्तिक किसी छोटे बच्चे की तरह जिद पर अड़े रहते हैं, लेकिन उनकी कोई नहीं सुनती। इस मस्ती-मजाक का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक ने 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें कियारा आडवाणी अपोजिट रोल में हैं। इसके अलावा वो जल्द ही 'दोस्ताना 2' में भी नज़र आएंगे, जिसमें जाह्नवी कपूर भी हैं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन