1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने शेयर किया सारा अली खान के साथ बाइक राइड का वीडियो, लिखा- चालान कटेगा और...

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया सारा अली खान के साथ बाइक राइड का वीडियो, लिखा- चालान कटेगा और...

 Published : Feb 12, 2020 10:53 am IST,  Updated : Feb 12, 2020 11:01 am IST

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल' 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। दोनों इस समय फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

kartik aaryan and sara ali khan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव आज कल के प्रमोशन में बिजी हैं। दो दिन बाद वैलेंटाइन डे पर यह फिल्म रिलीज हो रही है। सारा और कार्तिक सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक ने सारा को खाना खिलाते हुए फोटो शेयर की थी। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों स्टार हेलमेट लगाए बाइक पर जाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- चालान कटेगा और मेरा भी। कार्तिक के इस वीडियो पर सारा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने गुस्से वाली इमोजी पोस्ट की।

कार्तिक ने सारा की इस गु्स्से वाली इमोजी के रिप्लाई में लिखा- जोक है अम्मा जोक.. सो जा।

kartik aaryan instagram post
कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम पोस्ट

यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक सारा को सोशल मीडिया पर परेशान करते नजर आए हैं। हाल ही में कार्तिक ने सारा को खाना खिलाते हुए फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- काफी दुबली हो गई हो। आओ पहले जैसी सेहत बनाए।

 

फिल्म की बात करें तो 'लव आज कल' को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सारा और कार्तिक के साथ रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। यह 2009 में आई फिल्म लव आज कल का सीक्वल है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन