1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जवानी जानेमन' की एक्ट्रेस अलाया एफ ने कार्तिक आर्यन को बताया क्रश तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन

'जवानी जानेमन' की एक्ट्रेस अलाया एफ ने कार्तिक आर्यन को बताया क्रश तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन

 Published : Feb 13, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 12:56 pm IST

अलाया एफ ने 'जवानी जानेमन' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है, जिसमें सैफ अली खान और तब्बू ने भी अहम भूमिका निभाई है।

alaya furniturewala kartik aaryan- India TV Hindi
अलाया एफ और कार्तिक आर्यन

साल 2011 में 'प्यार का पंचनामा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों सबके चहेते अभिनेता बन चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। यहां तक कि 14 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' में उनकी को-एक्ट्रेस सारा अली खान पहले ही उन्हें अपना क्रश बता चुकी हैं। सारा के बाद उनके पिता सैफ अली खान की मूवी 'जवानी जानेमन' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला ने भी कार्तिक को अपना क्रश बताया था। इस पर अब एक्टर का रिएक्शन सामने आया है।

'लव आज कल 2' का प्रमोशन कर रहे कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें जो अटेंशन मिल रही है, उससे वो खुद के लिए अच्छा महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जरूर कुछ अच्छा कर रहा हूं और अपनी तारीफ सुनकर कभी बुरा नहीं लगना चाहिए।'

इरफान खान और करीना कपूर की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का ट्रेलर हुआ रिलीज

बता दें कि अलाया फर्नीचरवाला ने इंटरव्यू में कहा था कि 'लव आज कल 2' के ट्रेलर में कार्तिक और सारा के सीन्स देखने के बाद उन्हें कार्तिक संग बोल्ड सीन करने में कोई परेशानी नहीं होगी। 

इससे पहले सारा ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि उन्हें कार्तिक आर्यन पसंद हैं और वो उन्हें डेट करना चाहती हैं। इसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। वहीं, 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक के साथ काम कर चुकीं अनन्या पांडे भी उन पर क्रश की बात कबूल चुकी हैं। 

कार्तिक आर्यन की बात करें तो वो 'लव आज कल 2' के अलावा 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगे।    

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन