1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोविंदा ने कोरोना वायरस को दी मात, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद खुश होकर बोले- अपुन आ गइला है!

गोविंदा ने कोरोना वायरस को दी मात, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद खुश होकर बोले- अपुन आ गइला है!

 Published : Apr 08, 2021 02:35 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 03:01 pm IST

गोविंदा ने अपने स्टाइल में एक वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

govinda tests negative for covid19 - India TV Hindi
गोविंदा ने कोरोना वायरस को दी मात, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद खुश होकर बोले- अपुन आ गइला है! Image Source : INSTAGRAM: GOVINDA_HERONO1

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन यानि दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और अपने स्टाइल में बोला है कि 'अपुन आ गईला है।'

इस वीडियो में गोविंदा दरवाजे से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। सनग्लासेस पहनकर टशन दिखाते हुए अभिनेता बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को कुछ ही मिनटों में हजारों लोगों ने लाइक किया है। 

बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अभिनेता ने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था। उन्होंने बताया था कि वो डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच करवा लेने का भी अनुरोध किया था। 

अपनी सेहत के बारे में आईएएनएस के साथ बात करते हुए अभिनेता ने कहा था, "मैंने अपना जांच कराया है और वायरस को दूर रखने के लिए सभी सावधानियां बरत रहा हूं। आज सुबह हल्के लक्षणों के साथ मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। घर में बाकी सभी नेगेटिव आए हैं। सुनीता (पत्नी) कुछेक हफ्ते पहले कोविड-19 से ठीक हुई है।"

उन्होंने आगे कहा था, "मैं इस वक्त घर पर क्वारंटीन में हूं और सभी चिकित्सकीय दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं हर किसी से आवश्यक सावधानियां बरतने का अनुरोध करता हूं। कृपया अपना ध्यान रखें।"

(IANS इनपुट के साथ)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन