1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हाथी मेरे साथी' से दूसरा गाना 'धीमे धीमे' हुआ रिलीज

'हाथी मेरे साथी' से दूसरा गाना 'धीमे धीमे' हुआ रिलीज

 Published : Mar 09, 2021 08:19 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 08:19 pm IST

 'हाथी मेरे साथी' एक व्यक्ति के वाइल्ड लाइफ और प्रकृति से जुड़े उसके रिश्ते के दिलचस्प कांसेप्ट पर आधारित है। 

haathi mere saathi- India TV Hindi
'हाथी मेरे साथी' से दूसरा गाना 'धीमे धीमे' हुआ रिलीज  Image Source : YOUTUBE SCREENSHOT

मुंबई: खूबसूरत गीत 'धीमे धीमे' में पुलकित सम्राट के साथ जोया हुसैन की भी कुछ झलक देखने मिल रही हैं। गाने में, पुलकित को घने जंगल के बीच हाथी के साथ बॉन्डिंग बनाते हुए देखा जा सकता है। यह गीत एक दिल को छू लेने वाला दृश्य है, जिसमें प्रकृति और वाइल्डलाइफ के प्रति अभिनेता के प्रेम को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है। गाने के कुछ दृश्यों में जोया हुसैन को भी देखा जा सकता है। वह पोस्टर में वर्दी पहने और हाथ में राइफल पकड़े नजर आ रही हैं, जो अभिनेत्री के निडर और शक्तिशाली पहलू को दर्शाता है।

अर्शी खान ने साड़ी में किया अली गोनी-जैस्मीन भसीन के गाने 'तेरा सूट' पर डांस, मगर हो गई ये गड़बड़

यह गाना वायरल हो गया है और अपने सुखदायक लिरिक्स व खूबसूरत फ्रेम के लिए जनता से खूब वाहवाही बटोर रहा है। 'हाथी मेरे साथी' एक व्यक्ति के वाइल्ड लाइफ और प्रकृति से जुड़े उसके रिश्ते के दिलचस्प कांसेप्ट पर आधारित है। फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को प्रकृति और वाइल्डलाइफ के प्रति जिम्मेदारी पर शिक्षित करना है।

Oye Hoye Hoye: धनश्री वर्मा और जस्सी गिल के नए म्यूजिक वीडियो का ऐलान, 12 मार्च को किया जाएगा रिलीज

राणा के लिए यह एक हैट्रिक होगी, क्योंकि बहुप्रशंसित सीरीज 'बाहुबली' और 'द गाजी अटैक' के बाद 'हाथी मेरे साथी' उनकी तीसरी त्रिभाषी फिल्म है।

फिल्म का निर्देशन प्रभु सोलोमन ने किया है, जो वाइल्डलाइफ पर बनने वाली फिल्मों के विशेषज्ञ हैं। इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के एक डिवीजन इरोस मोशन पिक्च र्स द्वारा फिल्म को निर्मित किया जा रहा है, यह भारतीय फिल्म उद्योग में एक स्थापित नाम है, जो 40 वर्षो से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड रखता है।

यह पैन-इंडिया बहुभाषी फिल्म 26 मार्च, 2021 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन