1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने अपने हर रोल से जीता है फैंस का दिल, यूं हुई थी शुरुआत

Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने अपने हर रोल से जीता है फैंस का दिल, यूं हुई थी शुरुआत

 Published : Jan 04, 2021 11:03 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 11:17 pm IST

दीपिका ने साल 2004 में दीपिका ने फैशन स्टाइलिस्ट और कोरियोग्राफर प्रसाद विदप्पा के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की।

Happy Birthday Deepika Padukone- India TV Hindi
Happy Birthday Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM- DEEPIKA PADUKONE

दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है। आज दीपिका बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस हैं, दीपिका ने बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपनी शुरुआत की थी। फिल्मों में आने से पहले दीपिका मॉडलिंग करती थीं और अनुपम खेर की फिल्म एकेडमी से एक्टिंग का कोर्स भी कर चुकी हैं। दीपिका ने साल 2004 में फैशन स्टाइलिस्ट प्रसाद विदप्पा के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद दीपिका ने सुमित वर्मा और वेंडेल रोड्रिक्स जैसे फैशन डिजाइनर्स के साथ भी काम किया। मॉडलिंग के दिनो में दीपिका को लेकर वेंडेल रोड्रिक्स ने एक बार कहा था कि- अपने कैरियर में मैंने ऐश्वर्या राय के बाद ये पहली लड़की देखी है, जो इतनी खूबसूरत और फ्रेश है।

दीपिका पादुकोण मशहूर बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। किसी ने परिवार में सोचा नहीं था कि दीपिका फिल्मों में जाएंगी। ओम शांति ओम को डायरेक्ट करने वाली फराह खान ने दीपिका को हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो नाम है तेरा... में देखा था। दीपिका पर फिल्ममेकर फराह खान की नजर पड़ी और बहुत पहले उन्होंने दीपिका को फिल्म ऑफर की मगर दीपिका ने उस वक्त मना कर दिया था, क्योंकि दीपिका को लगा कि अभी उन्हें और सीखना है, बाद में दीपिका पादुकोण ने फराह खान की ही फिल्म ओम् शांति ओम् में शाहरुख खान संग डेब्यू किया। दीपिका  को साल 2005 में मॉडल ऑफ द इयर मिला था, दीपिका किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। उससे पहले लिरिल साबुन के एड में भी दीपिका नजर आई थीं।

फिल्म की कास्टिंग के दौरान जब शाहरुख खान ने दीपिका को देखा तो उन्हें दीपिका पसंद आई और उन्होंने कहा था कि ये मॉडल सुपरहॉट है, हालांकि शाहरुख को शक था कि क्या दीपिका शांति का रोल निभा पाएंगी? हालांकि दीपिका ने ना सिर्फ ओम् शांति ओम् में काम किया, बल्कि अपने काम से लोगों को हैरान कर दिय। दीपिका ने लोगों की वो सोच भी बदल दी जो सोचते थे कि मॉडल एक्टिंग नहीं कर सकती हैं। 

दीपिका पादुकोण ने ओम शांति ओम के बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। दीपिका 'बचना है हसीनों', 'ये जवानी है दीवानी', 'तमाशा', 'गोलियों की रासलीला-रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी,' 'पद्मावत' और 'छपाक' जैसी फिल्मों में काम किया, और आज नंबर वन हीरोइन बन गई हैं। आने वाले दिनों में दीपिका के हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। दीपिका फिलहाल शकुन बत्रा की फिल्म में व्यस्त हैं, जिसमें अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। इसके अलावा दीपिका रणवीर के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी, इसमें वो कपिल देव की वाइफ रोमी अली के रोल में होंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन