1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday PM Modi: कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय, करण जौहर, अक्षय सहित इन बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Happy Birthday PM Modi: कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय, करण जौहर, अक्षय सहित इन बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 Published : Sep 17, 2019 12:05 pm IST,  Updated : Sep 17, 2019 12:27 pm IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69 वां बर्थडे मना रहे हैं।

Happy birthday PM Modi- India TV Hindi
Happy birthday PM Modi

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69 वां बर्थडे मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास अवसर पर कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय, करण जौहर, अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी को बर्थडे की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने संजय लीला भंसाली की फिल्म मन बैरागी का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- यह फिल्म मोदी जी की जिंदगी के डिफाइनिंग मोमेंट्स पर बेस्ड संजय लीला भंसाली और महावीर जैन के स्पेशल फीचर 'मन बैरागी'। हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी।

बाहुबली एक्टर प्रभास ने भी लीला भंसाली और महावीर जैन की फिल्म 'मन बैरागी' का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा-स्पेशल आदमी पर बनी स्पेशल फिल्म, स्पेशल डॉयरेक्ट के द्वारा स्पेशल दिन जारी की गई। हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी।

कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बर्थडे विश करते हुए लिखा- कुछ लोग बिना किसी स्वार्थ के काम करते है। आज इसी स्पेशल आदमी का बर्थडे है... हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी

भारत जैसे महान देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को बर्थडे की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें:

69 साल की उम्र में PM मोदी खुद को ऐसे रखते हैं फिट, जानें उनका वर्कआउट और डाइट प्लान 

Happy Birthday PM Narendra Modi: PM मोदी के फैन हैं बॉलीवुड सितारे, सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं ये तस्वीरें

मगरमच्छ से लेकर नन्हीं चिरैया तक, पीएम मोदी में कूट कूट कर भरी है दिलेरी, जानिए रोचक किस्से

Happy B'day PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद है बॉलीवुड के ये गाने और फिल्में 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन