1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने बर्थडे पर संजय दत्त कर रहे हैं पत्नी मान्यता और बच्चों को याद, कही ये बात

अपने बर्थडे पर संजय दत्त कर रहे हैं पत्नी मान्यता और बच्चों को याद, कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : Jul 29, 2020 11:19 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 11:19 pm IST

अभिनेता संजय दत्त का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर अभिनेता अपने परिवार से दूर है, इसलिए वह पत्नी और बेटी को मिस कर रहे हैं।

 अपने बर्थडे पर संजय दत्त कर रहे हैं पत्नी मान्यता और बच्चों को याद, कही ये बात- India TV Hindi
  अपने बर्थडे पर संजय दत्त कर रहे हैं पत्नी मान्यता और बच्चों को याद, कही ये बात   Image Source : INSTAGRAM/DUTTSANJAY

अभिनेता संजय दत्त का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर अभिनेता अपने परिवार से दूर है, इसलिए वह पत्नी और बेटी को मिस कर रहे हैं। दुबई में संजय की पत्नी मान्यता और उनके दो बच्चे इकरा और शाहरान लॉकडाउन में फंस गए हैं।

संजय दत्त ने कहा, "यह साल मेरे लिए बहुत कुछ सीखने के लिए रहा, जब से मैं अपना जन्मदिन मना रहा हूं, तब से यह एक अलग एहसास है। क्योंकि मैं अपना जन्मदिन अपने परिवार से दूर मना रहा हूं, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में हम ज्यादा दूर नहीं हैं। शुक्र है कि हाल ही में हमने इसी तरह से मान्यता का जन्मदिन मनाया था।"

बर्थडे स्पेशल: फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं संजय दत्त की जिंदगी, देखें परिवार संग उनकी फोटोज

उन्होंने कहा, "मैं पहले से ही बैक-टू-बैक शूटिंग कर रहा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण मैं अकेला पड़ गया। मैं हमेशा उन्हें मिस करता हूं कि काश इन महीनों में उनके साथ समय बिता पाता, लेकिन उनकी सुरक्षा मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

अभिनेता अपने भविष्य को लेकर बहुत सकारात्मक है।

दत्त ने कहा, "मुझे यकीन है कि हम जब फिर मिलेंगे तो, पहले जैसा सेलीब्रेशन होगा। मैं सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने विश किया। सुरक्षित रहिए।"

फिल्म के निर्माताओं ने संजय दत्त के जन्मदिन के खास पर पर एक्टर के किरदार अधीरा के बहुप्रत्याशित लुक को आखिरकार रिलीज कर दिया, जो वाइकिंग्स के क्रूर राजाओं से प्रेरित है। उनके इस लुक का अनावरण अभिनेता के प्रशंसकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

'केजीएफ 2' से 'अधीरा' का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर संजय दत्त का फैंस को तोहफा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन