1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के जन्मदिन पर देखिए उनकी ये दिलकश तस्वीरें

बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के जन्मदिन पर देखिए उनकी ये दिलकश तस्वीरें

 Published : Dec 21, 2019 09:49 am IST,  Updated : Dec 21, 2019 09:49 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के जन्मदिन पर उनकी ये दिलकश तस्वीरें देखिए।

Happy Birthday Tamannaah Bhatia- India TV Hindi
Happy Birthday Tamannaah Bhatia

Happy Birthday Tamannaah Bhatia: साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम करके भी खूब नाम कमाया है। बाहुबली जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज 30 साल की हो गई हैं। 21 दिसम्बर 1989 को भारत के मुंबई में पैदा होने वाली भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ​तमन्ना भाटिया मुख्यतया दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती हैं। तमन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में हिन्दी फ़िल्म चाँद सा रोशन चेहरा से की थी। जिसके बाद वो दक्षिण की फ़िल्में करने लगी। 2013 में उन्होनें हिन्दी फ़िल्मों में वापसी की हिम्मतवाला से जिसमें वो अजय देवगन के साथ थी, 2014 में तमन्ना ने हिन्दी फ़िल्म हमशक्ल में काम किया जिसमें वे सैफ अली खान, रितेश देशमुख, बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता के साथ नजर आईं। 

तमन्ना भाटिया ने साल 2000 में आई फिल्म बाहुबली- द बिगनिंग में अवंतिका का रोल निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया। तमन्ना जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म बोले चूड़ियां में नजर आने  वाली हैं। तमन्ना भाटिया के जन्मदिन पर देखिए कुछ दिलकश तस्वीरें-

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन