1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बोले चूड़ियां' का रोमांटिक टीज़र हुआ रिलीज, नवाजुद्दीन की असली जिंदगी पर आधारित है फिल्म

'बोले चूड़ियां' का रोमांटिक टीज़र हुआ रिलीज, नवाजुद्दीन की असली जिंदगी पर आधारित है फिल्म

 Published : Sep 26, 2019 11:55 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 11:55 pm IST

 बोले चूड़ियां का निर्देशन नवाजुद्दीन के भाई शमास नवाब सिद्दीकी करेंगे, यह उनकी पहली फिल्म होगी। 

'बोले चूड़ियां' का...- India TV Hindi
'बोले चूड़ियां' का रोमांटिक टीज़र हुआ रिलीज

मुंबई: नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म बोले चूड़ियां में अपनी पिछली फिल्मों से अलग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म बोले चूड़ियां का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इसका टीज़र साझा किया। 29 सेकंड के टीज़र में, नवाज़ुद्दीन को हर जगह अपनी प्रेमिका का पीछा करते दिख रहे हैं और उनका ध्यान अपनी तरफ खींचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। टीज़र यह भी संकेत देता है कि यह फिल्म नवाजुद्दीन की जिंदगी के सच्चे किस्सों पर आधारित है।

रोमांटिक ड्रामा फिल्म बोले चूड़ियां का निर्देशन नवाजुद्दीन के भाई शमास नवाब सिद्दीकी करेंगे, यह उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म का निर्माण राजेश भाटिया और किरेन झवेरी भाटिया द्वारा किया जाएगा। फिल्म की राजस्थान में बड़े पैमाने पर शूट की गई है। फिल्म में नवाजुद्दीन पर एक रैप सॉन्ग स्वैगी चूड़िया भी है, जिसका टीजर इससे पहले रिलीज किया जा चुका है।

इससे पहले, मौनी रॉय को अभिनेता के सामने मुख्य भूमिका निभाने के लिए कास्ट की गई थीं लेकिन बाद में तमन्ना को लिया गया।

इसे भी पढ़ें-

'हाउसफुल 4' का ट्रेलर एक साथ चार देशों में किया जाएगा रिलीज!

हिना खान से लेकर रिमी सेन और श्रीसंत तक, 'बिग बॉस' के लिए इन सेलेब्रिटीज को मिला खूब सारा पैसा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September: नायरा-कार्तिक और कायरव का क्वालिटी टाइम

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन