1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: रेस्टॉरेंट में गाना गाने वाले मोहम्मद अजीज इस तरह रातोंरात बने बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर

Happy Birthday: रेस्टॉरेंट में गाना गाने वाले मोहम्मद अजीज इस तरह रातोंरात बने बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर

 Published : Jul 02, 2019 09:39 am IST,  Updated : Jul 02, 2019 12:03 pm IST

प्लैबैक सिंगर मोहम्मद अजीज का आज बर्थ है। 2 जुलाई 1954 में बंगाल में जन्में अजीज भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनकी गाए हुए गाने आज भी सुनकर हमारे दिन को सुकुन मिलता है।

मोहम्मद अजीज- India TV Hindi
मोहम्मद अजीज

प्लैबैक सिंगर मोहम्मद अजीज का आज बर्थ है। 2 जुलाई 1954 में बंगाल में जन्में अजीज भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनकी गाए हुए गाने आज भी  सुनकर हमारे दिन को सुकुन मिलता है। 80 के दशक में मोहम्मद रफी की मौत के बाद बॉलीवुड बिल्कुल अधूरा सा हो गया था लेकिन अजीज की आवाज ने उस कमी को पूरी की। अजीज हिंदी के अलावा बंगाली, उड़िया और अन्य भाषाओं में भी प्लैबैक सिंगिग करते थे।

अजीज, शुरुआत से ही मोहम्मद रफी के बहुत बड़े फैन थे, उन्हें अनु मलिक ने बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक दिया। अमिताभ बच्चन की फिल्म "मर्द" के टाइटल सॉन्ग "मैं हूं मर्द तांगे वाला" से अजीज रातों रात हिंदी प्लेबैक सिंगिंग में सुपरस्टार बन गए। मगर उनके बॉलीवुड तक पहुंचने में एक शख्स का योगदान बेहद खास रहा।

मोहम्मद अजीज ने कोलकाता के गालिब रेस्टोरेंट में एक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। इसी दौरान वे लोगों के बीच पॉपुलर होने लगे। एक दिन फिल्म निर्देशक मनमोहन देसाई का ध्यान उनपर गया। उन्होंने ही अजीज का परिचय अनु मलिक से कराया। और उन्हें मर्द फिल्म में गाने का मौका मिला। जहां एक तरफ फिल्म के सारे गाने शब्बीर कुमार ने गाए वहीं टाइटल ट्रैक मोहम्मद अजीज ने गाया जो बहुत पॉपुलर भी हुआ।

64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मोहम्मद अजीज की बेटी सना ने सिंगर के निधन की जानकारी दी। घर लौटते वक्त एयरपोर्ट पर मोहम्मद अजीज को हार्ट में परेशानी हुई। ड्राइवर ने उन्हें नानावती अस्पताल पहुंचाया और सिंगर की बेटी को इस बात की जानकारी दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने अजीज को मृत घोषित कर दिया। 27 नवंबर, 2018 को उनका निधन हो गया। मर्द के अलावा उन्होंने, त्रिदेव, आदमी खिलौना है, चालबाज, खुदा गवाह और बीवी हो तो ऐसी जैसी फिल्मों में गाने गाए।

Also Read:

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से हैरान हैं 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी, दिया ये बयान

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर तनुश्री दत्ता का बयान आया सामने, किया 'दंगल' गर्ल का सपोर्ट

सुष्मिता सेन और रोहमन के ब्रेकअप की खबर निकली झूठी, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर बोला- 'आई लव यू'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन