मुंबई: इन दिनों एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। 17 सेकंड के इस वीडियों में एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। इसमें लड़की का चेहरा तो पूरी तरह से नजर नहीं आ रहा है लेकिन जो लड़का इसमें दिख रहा है उस पर दावा किया जा रहा है कि वह बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा का कजिन जॉनी बावेजा है। खबरों की मानें तो हरमन ने इस बात से साफ इंकार किया है कि इस वीडियो में नजर आने वाला लड़का उनका भाई है।
इसे भी पढ़े:- नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार, अनुपम खेर पर साधा निशाना
Pics: देखिए कितने बूढ़े हो गए हैं फरदीन खान
कल्कि कोचलीन अगर एक्ट्रेस नहीं होती तो यह होती
बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा के चचेरे भाई जॉनी बावेजा की आगामी फिल्म 'स्कैंडल' से उनका एक निजी वीडियो लीक हो गया है। वीडियो में जॉनी आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं और वह इस बात से हैरान हैं कि आखिर यह फूटेज लीक कैसे हो सकता है। जहां एक तरफ हरमन ने इस बात से इंकार कर दिया था कि उनका भाई इस वीडियो में नहीं है वहीं जॉनी ने कहा, "हां इस फूटेज में मैं हूं। यह बहुत शर्मनाक है। यह उससे ('स्कैंडल') है, जिसमें मैंने काम किया और यह रिहर्सल वीडियो है और यह बहुत निजी माना जाता है।"
पिछले दिनों आई खबरों पर गौर किया जाए तो उनमें कहा जा रहा था कि हरमन का कोई भाई भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहा है। अब हो सकता है कि यह उनकी फिल्म के किसी सीन ही चल रही हो। फिलहाल फिल्म के बारे में अन्य विवरण, जैसे कि फिल्म-निर्देशक और जॉनी के अलावा इसमें और कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे इसका अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।