मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने 'भावेश जोशी सुपरहीरो' के प्रचार के लिए अपने किरदार की तरह सुपरहीरो बनकर मुंबई के मॉल में लाइव एक्शन के साथ लोगों को दंग कर दिया। अचानक से मॉल में होने वाले इस एक्शन को देख कर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। हर्षवर्धन कपूर ने अपने भावेश जोशी सुपरहीरो अवतार में 10 फाइटर्स के साथ मिलकर यहां अपने एक्शन का दमखम दिखाया और लोगों का खूब मनोरंजन किया।
Related Stories
हर्षवर्धन कपूर ने 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का मास्क पहनकर शानदार एंट्री ली और फिर अपने बेहतरीन स्टंट से अभिनेता ने हर किसी का दिल जीत लिया। अभिनेता ने मॉल में 10 फाइटर्स के साथ 'हैंड टू हैंड कॉम्बैट' जैसे एक्शन का करतब दिखाया। यहां देखिए वीडियो...
फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' एक जून को रिलीज होगी।