1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस बॉलीवुड अभिनेता ने अपनी पीठ पर गुदवाया सोनम कपूर का नाम

इस बॉलीवुड अभिनेता ने अपनी पीठ पर गुदवाया सोनम कपूर का नाम

 Published : Sep 07, 2017 07:16 pm IST,  Updated : Sep 07, 2017 07:17 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता ने अभिनेत्री सोनम कपूर का नाम अपनी पीठ पर गुदवाया है।

harshwardhan kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हर्षवर्धन ने अपनी पीठ पर दो टैटू गुदवाए है, खास बात यह है कि हर्ष ने ये टैटू अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नहीं अपनी बहनों के लिए बनवाए हैं। जी हां, हर्षवर्धन के इस टैटू में उनकी दोनों बहन सोनम कपूर और रिया कपूर का नाम लिखा हुआ है।

हर्षवर्धन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो देखकर आप भी सोचेंगे भाई हो तो हर्षवर्धन जैसा।  वीडियो में हर्ष कैमरे की तरफ पीठ करके टीशर्ट उठाते हुए नजर आ रहे हैं। हर्ष की पीठ के दोनों तरफ एक-एक टैटू बना हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ रिया तो एक तरफ सोनम का नाम लिखा हुआ है।

वैसे तो हर्ष का ने ये ट्वीट ये बताने के लिए किया थ कि वो छुट्टियों पर जा रहे हैं, लेकिन वीडियो देखते ही सबसे पहले नजर उनके टैटू पर जाती है।

बता दें हर्षवर्धन हाल ही में विक्रमादित्या मोटवानी के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसी शूटिंग की थकान उतारने वो छुट्टियों पर जा रहे हैं।

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने बॉलीवुड फिल्म 'मिर्जिया' से सैय्यामी खेर के साथ डेब्यू किया था। यह फिल्म तो ज्यादा नहीं चली लेकिन हर्षवर्धन के अभिनय की खूब चर्चा हुई।

छुट्टियों से वापस आने के बाद हर्षवर्धन ओलंपिक गोल्ड मेडल विनर अभिनय बिंद्रा की बायोपिक पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म की एक तस्वीर पर हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन