1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: ‘ऊंची है बिल्डिंग’ में जैकलीन-तापसी ने लगाया हॉटनेस का तड़का, अभी देखिए गाना

Video: ‘ऊंची है बिल्डिंग’ में जैकलीन-तापसी ने लगाया हॉटनेस का तड़का, अभी देखिए गाना

 Published : Sep 07, 2017 05:52 pm IST,  Updated : Sep 07, 2017 06:23 pm IST

जुड़वा 2 का निर्देशन वरुण के पापा डेविड धवन ने किया है। डेविड ने सलमान वाली जुड़वा का निर्देशन भी किया था।

varun taapsee jaquline - India TV Hindi
oonchi hai building judwaa 2

नई दिल्ली: पिंक सिटी जयपुर में आज वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू की फिल्म 'जुड़वा 2' का गाना 'उंची है बिल्डिंग...' रिलीज हुआ। इस गाने में एकबार फिर आपको अनु मलिक की आवाज सुनाई देगी। साल 1997 में आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' के इस गाने के पहले वर्जन में भी अनु मलिक ने अपनी आवाज दी थी। इस बार अनु मलिक का साथ दिया है सिंगर नेहा कक्कड़ ने।

सबसे पहले फिल्म के ट्रेलर और फिर गाने 'टन टना टन टन टन टारा' को लोगों ने काफी पसंद किया था। लोगों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। गाने में वरुण धवन डबल रोल में जैकलीन और तापसी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। जहां वरुण अपने लुक्स और डांस का जलवा दिखा रहे हैं वहीं जैकलीन और तापसी अपने हॉट अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने की कोशिश करती दिख रही हैं।

यहां देखिए ये गाना

'जुड़वा 2' का निर्देशन वरुण के पापा डेविड धवन ने किया है। डेविड ने सलमान वाली जुड़वा का निर्देशन भी किया था। पहली फिल्म में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और रंभा नजर आई थीं। रंभा वाला रोल तापसी कर रही हैं वहीं करिश्मा वाला रोल तापसी पन्नू कर रही हैं।

फिल्म का 'गाना गणपति बप्पा मोरिया' भी काफी पसंद किया गया था। अब ये तीसरा गाना है। फिल्म का  ट्रेलर 21 अगस्त को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से काफी तारीफें मिल रही हैं। वरुण धवन राजा और प्रेम के किरदार में काफी जंच रहे हैं, उम्मीद की जा रही है ये फिल्म कमाई के मामले में भी अच्छी रहेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन