1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो क्या दीपिका हटवा चुकी हैं रणबीर कपूर के नाम का टैटू? गर्दन पर दिखा कुछ ऐसा

तो क्या दीपिका हटवा चुकी हैं रणबीर कपूर के नाम का टैटू? गर्दन पर दिखा कुछ ऐसा

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 22, 2018 02:24 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 02:24 pm IST

दीपिका पादुकोण कुछ समय से अपनी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' की सफलता के जश्न में बिजी चल रही थी। लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर काम शुरु कर दिया है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, यहां उन्हें कुछ अजीब

Deepika - India TV Hindi
Deepika

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कुछ समय से अपनी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' की सफलता के जश्न में बिजी चल रही थी। लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर काम शुरु कर दिया है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, यहां वह बाल बांधे हुए काफी सिंपल लुक में दिखाई दीं। लेकिन इसी दौरान सभी की नजरें उनकी गर्दन पर जाकर टिक गईं। दरअसल यहां उनकी गर्दन पर बैंडेज लगी हुई दिखाई दी। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि वह अपनी गर्दन पर बने आर.के. टैटू को हटवाने जा रही हैं और इसी कारण उनकी गर्दन पर बैंडेज लगी है।

हालांकि इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने चोट के कारण यह बैंडेज लगाई हुई है। लेकिन अब कहा जा रहा है वह अपने इस टैटू को हटवाना चाह रही है। गौरतलब है कि आर.के. का मतलब अभिनेता रणबीर कपूर से है। एक वक्त था जब दीपिका और रणबीर एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों ही राहें अलग हो गईं।

लेकिन बता दें कि दीपिका की बैंडेज के बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। ऐसा पहली बार नहीं हुई है जब दिपिका के इस टैटू को हटवाने की खबरें मीडिया में आई हैं, दरअसल इससे पहले भी वह कई बार अपने टैटू को हटाने की खबरों के कारण सुर्खियां बटोर चुकी हैं। गौरतलब है कि दीपिका इन दिनों रणवीर सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

Deepika
Deepika

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन