1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस डर की वजह से खिसक गई 'हेट स्टोरी 4' की रिलीज तारीख

इस डर की वजह से खिसक गई 'हेट स्टोरी 4' की रिलीज तारीख

 Published : Jan 13, 2018 09:30 pm IST,  Updated : Jan 14, 2018 09:48 pm IST

'हेट स्टोरी' फिल्म श्रृंखला की चौथी कड़ी 'हेट स्टोरी 4' नौ मार्च को रिलीज होगी जबकि पहले यह दो मार्च को रिलीज होने वाली थी।

Hate story 4- India TV Hindi
Hate story 4 Image Source : PTI

मुंबई: फिल्म निर्देशक विशाल पांड्या की 'हेट स्टोरी' फिल्म श्रृंखला की चौथी कड़ी 'हेट स्टोरी 4' नौ मार्च को रिलीज होगी जबकि पहले यह दो मार्च को रिलीज होने वाली थी। 

फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने जाने के बारे में पूछे जाने पर पांड्या ने कहा, "इसी दिन तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। हम अहंकार की लड़ाई नहीं लड़ना चाहते थे जहां हर किसी को नुकसान होता।" फिल्म की रिलीज की तारीख उस समय आई है जब अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म 'परी' और 'दास देव' के निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को होली के सप्ताहांत पर रिलीज करने की घोषणा की है।

उर्वशी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "'हेट स्टोरी 4' 9 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। विशाल पांड्या। टी-सीरीज।"  कामुक थ्रिलर फिल्म में उर्वशी रौतेला व करन वाही नजर आएंगे। इस फिल्म से पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री इहाना ढिल्लन बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। फिल्म में सूरज पंचोली और गुरमीत चौधरी भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन