1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी में लगातार 7 दिनों तक कर रहीं शूट, सेट पर हरे रंग के गाउन में हुईं स्पॉट

अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी में लगातार 7 दिनों तक कर रहीं शूट, सेट पर हरे रंग के गाउन में हुईं स्पॉट

 Published : Nov 22, 2020 03:54 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 03:59 pm IST

जल्द ही मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुंबई लौट आई हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी के दिनों को जमकर एन्जॉय कर रही हैं, साथ ही अपने काम पर भी फोकस कर रही हैं।

Aushka Sharma - India TV Hindi
Aushka Sharma  Image Source : SOCIAL MEDIA

जल्द ही मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुंबई लौट आई हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी के दिनों को जमकर एन्जॉय कर रही हैं, साथ ही अपने काम पर भी फोकस कर रही हैं। अनुष्का ने कई सारे ब्रांड से शूटिंग का कमिटमेंट किया है। इन्हीं शूट्स को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस अब लगातार सात दिनों तक शूट करेंगी। 

अनुष्का हाल ही में मुंबई में एक ब्रांड की शूटिंग के दौरान स्पॉट हुईं। तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है साथ ही वो बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। अनुष्का ने इस ब्रांड की शूटिंग के लिए हरे रंग का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना हुआ है। इसके अलावा ओपन हेयर और लाइट मेकअप किया हुआ है। तस्वीरों में एक्ट्रेस कोरोना से खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क भी लगाए हुए हैं। 

Birthday Special: कार्तिक आर्यन ने एक्टर बनने के लिए किया था ये काम, ऐसे शुरु हुआ फिल्मों का सफर

Anushka Sharma
Image Source : SOCIAL MEDIAAnushka Sharma

अनुष्का इस वक्त प्रेग्नेंट हैं जिस वजह से वो अपना ज्यादा ख्याल भी रख रही हैं। यहां तक कि जिन ब्रांड्स का एक्ट्रेस शूट कर रही हैं उन्होंने भी कोरोना से बचाव की सारी तैयारी कर ली है। शूटिंग से पहले सारे क्रू मेंबर्स को क्वारंटीन किया गया है ताकि सेट पर सभी कोरोना से बचे रहें।  

इस एडवरटाइजमेंट से जुड़े एक चश्मदीद ने बताया कि अनुष्का सेट पर क्रू मेंबर्स से कह रही हैं कि वो लंबे वक्त बाद सेट पर लौटकर बहुत ज्यादा खुश हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी में होने के बावजूद सेट पर बहुत ज्यादा कूल रहती हैं। यहां तक कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जो भी एहतियात बरतें गए हैं उससे एक्ट्रेस संतुष्ट भी हैं। जानकारी के मुताबिक अनुष्का डिलीवरी के बाद अगले साल मई तक अपने काम पर पूरी तरह से वापसी कर सकती हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन